RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों का हुआ अंतिम चयन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज सूचना भवन के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 की संध्या में 6ः00 बजे से के0के0एन0 स्टेडियम में देश प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राएं भाग लेंगें। इस हेतु आज सूचना भवन के सभागार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में 05 सदस्यों की चयन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान ऑडिशन में कई टीमें उपस्थित हुई, जिनमें से प्रस्तुति हेतु 13 स्कूली टीमों का चयन किया गया है।
इसके अलावे चयनित सभी टीमों की सूची कल दिनांक 14.08.2025 को जिला शिक्षा कार्यालय के सूचना पट्ट में प्रकाशित की जायेगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व भक्तिमय प्रस्तुति कर चयन से पूर्व अपना ऑडिशन दिया। आगे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व समिति के सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इंचार्ज आभा कुमारी, रामनंदन सिंग एवं रामसेवक गुंजन द्वारा प्रस्तुति के आधार पर दलों का चयन किया गया हैं।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अधिकारी रहे फील्ड में।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित मिष्टी योजना के भाग के रूप में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मैंग्रोव वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया।

rktvnews

Leave a Comment