RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पर परिचर्चा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी के अवतरण दिवस (15 मई) एवं आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी (19 मई) के अवसान दिवस पर हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने दोनों से संबंधित विषय पर आलेख प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उद्घाटन दोनों ही महान विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से की गई। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा ने ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल देते हुए हिन्दी विभाग को शुभकामनाएं दीं। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मंच की अध्यक्षता आज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने की । छात्राओं ने अपने आलेख प्रस्तुत किए । निर्णायक के रूप में डॉ अनुपमा एवं डॉ कुमारी शिल्पा ने अपनी भूमिका निभाते हुए माधुरी और सुप्रिया को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्रदान किया एवं मानसी को द्वितीय स्थान मिला । उन्हें प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इनके साथ ही दो पूर्व में रह चुकी अतिथि प्राध्यापक डॉ. किरण कुमारी और डॉ श्वेता एवं हिन्दी विभाग की दो नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक डॉ अंजु कुमारी एवं डॉ प्रीति कुमारी का स्वागत किया गया। डॉ मीना कुमारी ने हिन्दी भाषा का प्रयोग करने पर गर्व अनुभव करने की बात कही । डॉ प्रीति कुमारी ने सरल शब्दों में महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं हजारी प्रसाद द्विवेदी से भिन्नता स्पष्ट की । डॉ अंजू कुमारी ने महावीर प्रसाद द्विवेदी की कविता पाठ किया जिसका शीर्षक था ‘विधि विडंबना’। शोधार्थी दुर्गेश नंदिनी ने महावीर प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय देते हुए उनका साहित्यिक महत्व बताया
डॉ विजय श्री, श्रीमती वीनु, राखी सिन्हा, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ अंजु कुमारी, डॉ रजनी नरसारिया , डॉ मनोज कुमार डॉ अमरेश कुमार आदि अध्यापकगण उपस्थित थे । मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया।

Related posts

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

भारत ने ब्राजील के बेलेम में कॉप 30 में संयुक्त ऋण व्यवस्था को समान, मापन योग्य वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण साधन बताया।

rktvnews

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में कारगिल दिवस पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 14 अगस्त को शहीद कवि कैलाश के गांव जाकर करेंगे मिट्टी एकत्रित!आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस परिचर्चा में होंगे शामिल।

rktvnews

Leave a Comment