RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

नही रहे मजदूरों के मसीहा कॉमरेड गोपाल प्रसाद,मजदूर दिवस पर ली अंतिम सांस।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)01 मई।भाकपा(माले) जिला कमेटी के सदस्य और जिले के चर्चित मजदूर नेता का. गोपाल प्रसाद (73 वर्ष) का आज मजदूर दिवस, 1 मई 2024 की सुबह 10.30 बजे निधन हो गया। वे प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) से उनका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। वे अस्सी के दशक में ही पार्टी से जुड़े थे। पिछले चार दशकों से आरा शहर में फूटपाथी दुकानदारों, रिक्शा-ठेला चालकों और अन्य गरीब तबकों के हक़ अधिकार की लड़ाई की मजबूती से अगुवाई कर रहे थे। शोक व्यक्त करते हुए माले नेताओं ने कहा की ऐसे समय में जब देश की मेहनतकश जनता फासीवादी हमले के खिलाफ एक जबरदस्त लड़ाई लड़ रही है।ऐसे समय में का. गोपाल प्रसाद का चले जाना पार्टी सहित तमाम गरीबों और अन्य संघर्षशील तबकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
उनका पार्थिव शरीर स्थानीय उजियारा टोला स्थित उनकी बेटी लक्ष्मी के घर से जहां उनका निधन हुआ, श्रीटोला स्थित भाकपा – माले जिला कार्यालय में लाया जाएगा। पार्टी पोलित वरिष्ठ सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य, राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल, ऐपवा महासचिव मीना तिवारी , पोलित ब्यूरो सदस्य रवि राय, लोकयुद्ध संपादक संतोष सहर, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, केंद्रीय कमिटि सदस्य राजू यादव, समेत जिले के कई वरिष्ट नेताओं द्वारा माल्यार्पण और श्रधांजलि देने के बाद देर शाम गांगी स्थित घाट पर अंतिम विदाई दी जयेगी।

Related posts

केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय-हरियाणा-राजस्थान में त्रिपक्षीय एमओयू ताजेवाला हेड वर्क्स से राज्य के तीन जिलों को मिलेगा यमुना का पानी ।

rktvnews

रायपुर:शानी ने कथा लेखन में राष्ट्रीय फलक पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई : कैलाश बनवासी

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ,स्ट्राॅन्ग रूम, मतदान केंद्रों और चैकपोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह!मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों ने अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण रवैये को ले किया दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ ने अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment