RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सदर अस्पताल आरा में सांसद निधि से लगा हाई मास्ट लाईट, सांसद सुदामा प्रसाद ने किया उद्धघाटन।

दशहरा – दीवाली तक जिले के सभी चट्टी बाजार होंगे जगमग, 60 जगहों पर लगेंगे हाई मास्ट लाइट : सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 सितम्बर।आज दूसरे दिन आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का उद्धघाटन किया। कल नवादा महादलित टोला और जवाहर टोला में क्रांति पार्क के पास समुदायिक भवन का शिलान्यास किया था। जो स्थानीय महादलित समाज के लोगों के लिए सौगात है। उनके बेटी – बेटा की शादी – ब्याह, या अन्य अवसरों पर इसका उपयोग किया जा सकता है।
आज सदर अस्पताल आरा में अपने निधि से 5 लाख रुपए से प्रतिष्ठापित हाई मास्ट लाईट का उदघाटन किया। जिससे जिले के हर कोने से सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले रोगियों और उनके परिजनों के लाभ पहुंचेगा।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले विकास के लिए लगतार प्रयास में लगे हैं। इसी क्रम में कल महादलित समाज के लिए दो समुदायिक भवन का शिलान्यास किया और आज रोगियों और अस्पताल के अधिकारियों के मांग पर सदर अस्पताल प्रांगण में हाई मास्ट लाइट का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपवली, छठ तक जिले के सभी चट्टी बाजार जगमग होंगे। सांसद निधि से 60 लाइट लगया जा रहा है। लगभग 35 जगहों पर लाइट का फाउंडेशन बन कर तैयार है।
इस कार्यक्रम में माले केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, सुधीर कुमार, दिलराज प्रीतम , निरंजन केशरी, रौशन कुशवाहा, सुमित कुमार, चन्दन कुमार, दीनानाथ सिंह सहित अन्य कई प्रमुख् लोग शामिल थे।

Related posts

हिंदी-उर्दू विवाद : … कमबख्त ने ये बात भी उर्दू में कही है!!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

श्री महाकालेश्वर मंदिर में निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज:हाथीपांव जैसी बीमारी से बचाव के लिए खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा:एसीएमओ

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ०प्र० आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment