RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जानीपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या: भाकपा(माले) ने की तत्काल कार्रवाई की मांग।

विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में दिया गया धरना।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)01 अगस्त।फुलवारीशरीफ के जानीपुर नगवा नहर के पास बीते दिन दो मासूम भाई-बहन – अंजली गुप्ता और अंश गुप्ता – की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ बलात्कार कर साक्ष्य मिटाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर दोनों बच्चों को जला दिया गया। यह घटना तब हुई जब उनके माता-पिता घर पर नहीं थे. घटना दोपहर करीब 2 बजे की है.
भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने इस घटना को लेकर नीतीश-भाजपा की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यह सरकार गरीबों, महिलाओं और दलित-पिछड़ों की हत्यारी बन गई है. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और शासन-प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बन चुका है.
घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट और ठोस कदम उठाया गया है.डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जरूर पहुंची, लेकिन अब तक की कार्रवाई पूरी तरह से दिखावटी साबित हुई है.
आज भाकपा(माले) विधायक कॉ. गोपाल रविदास के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और मृत बच्चों के परिजनों ने जानीपुर बाजार में जोरदार धरना दिया.लोगों का गुस्सा साफ झलक रहा था और उनकी प्रमुख माँगें थीं:जानीपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किया जाए, वरीय पुलिस पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलें और भरोसा दें, आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, परिवार को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए.
धरना स्थल से बोलते हुए विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार में सुशासन के नाम पर जंगलराज लौट आया है.बच्चियाँ सुरक्षित नहीं हैं, गरीबों की फरियाद नहीं सुनी जाती, और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है.यह शर्मनाक और भयावह स्थिति है.
भाकपा(माले) बिहार राज्य सरकार से मांग करती है कि दोषियों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तार किया जाए, थाना अध्यक्ष को हटाया जाए और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार को तत्काल 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
यदि सरकार ने इस दर्दनाक हत्या पर कार्रवाई नहीं की, तो भाकपा(माले) जनआंदोलन तेज करेगी.

Related posts

सिवान: समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह खरवार ने पूल की टूटी दुर्घटना बाहुल रेलिंग को दुरुस्त करनें की मांग की।

rktvnews

भोपाल:बाल साहित्य कृति गुल्लू मेरा नाम पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश — गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

दरभंगा:कार्यशाला-सह-कांउसिंलिग कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment