RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया; BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

आयोग ने EROs और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 अगस्त।शुद्ध मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROs), BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं, कड़ी मेहनत करती हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए, आयोग ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही, पहली बार EROs और AEROs के लिए मानदेय प्रदान किया गया है।
इसके अलावा, आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए BLOs हेतु 6,000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी।
यह निर्णय निर्वाचन आयोग की उन चुनाव कर्मियों को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सटीक मतदाता सूची बनाए रखने, मतदाताओं की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए क्षेत्र स्तर पर अथक परिश्रम करते हैं।

Related posts

बागपत:राजसी अंदाज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बागपत की बेटियों की हो रही शादियां बेटियों ने लिए फेरे सरकार का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

भोजपुर: स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अफवाहों पर करें निरोधात्मक कार्यवाई: डीएम

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने की “हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना” की समीक्षा।

rktvnews

चुनौती है बढ़ता तापमान, बदलता वायुमंडलीय पैटर्न।

rktvnews

चतरा:डीडीसी ने किया पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 नवम्बर को!सूक्ष्म आंतरिक साधना की दिव्य पद्धति से जुड़ेंगे सैकड़ों स्त्री-पुरुष।

rktvnews

Leave a Comment