RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

विगत तीन दिनों में ग्वालियर एवं जबलपुर से 10 अवैध हथियार एवं 270 से अधिक कारतूस जप्त,08 आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 मार्च।मध्यप्रदेश पुलिस अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कार्यवाही के तहत पुलिस ने विगत 3 दिनों में ग्वालियर एवं जबलपुर जिले से 10 अवैध फायर आर्म्स, 270 से अधिक जिंदा कारतूस जप्त कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक चार पहिया वाहन भी जप्त किया है।

ग्वालियर :थाना सिरोल, थाना ग्वालियर एवं थाना डबरा देहात पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिरोल पुलिस ने हुरावली क्षेत्र में दबिश देकर एक पुस्तैनी मकान से 03 रायफल (315 बोर), 02 पिस्टल (32 बोर), 01 कट्टा (315 बोर) सहित अवैध हथियार जप्त किए है। साथ ही 315, 32 एवं 306 बोर के 97 से अधिक जिंदा कारतूस तथा मैग्जीन भी जप्त की गईं।

थाना ग्वालियर पुलिस ने तुलसी विहार कॉलोनी से एक आरोपी को देशी कट्टा एवं जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया।

थाना डबरा देहात पुलिस ने पिस्टल की नोक पर महिला का अपहरण करने वाले 02 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपहृता महिला को सकुशल दस्तयाब किया तथा घटना में प्रयुक्त ईको वाहन एवं देशी पिस्टल मय मैग्जीन जप्त की।

जबलपुर: थाना गोसलपुर तथा थाना लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, कुल 174 नग कारतूस एवं 01 कार जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्यवाही जारी है।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने दरभंगा में 3463.2 करोड़ रुपये लागत की कुल 97 योजनाओं का किया उद्घाटन / शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक स्थल पर स्वच्छता और प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित।

rktvnews

210 पंचायत प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुई विशेष साइकिल रैली में डॉ. मनसुख मांडविया के साथ मंत्री और एथलीट शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment