
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।आज सहकारिता दिग्गज रहे पूर्व सांसद अजीत सिंह का 18वां पुण्यतिथि होटल मधूवन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें शब्द किर्तन के साथ हजारों की संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग पहुंचकर सहकारिता दिग्गज पूर्व सांसद अजीत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पुण्यतिथि की शुरुआत स्व अजित सिंह की अर्धांगिनी पूर्व सांसद मीना सिंह द्वारा पूजा अर्चना के बाद उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पितकी।
पुष्पांजलि के बाद वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता दिग्गज अजित सिंह ने वर्ष 1988 में जब तत्कालीन सरकार ने सहकारिता को मृतप्राय कर दिया था तब सहकारिता के लोगों के साथ संघर्ष का नेतृत्व करने के साथ साथ न्यायालय में भी लडा़ई लड़कर न्यायालय के साथ साथ सरकार से भी विजय दिलाया जिसका नतीजा सहकारिता को अपना सम्मान वापस मिला और सहकारिता क्षेत्र के लोगों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला और वर्ष 2003में चुनाव के जरिए सहकारिता के लोगों ने अपना प्रतिनिधि चुना और वह प्रक्रिया आज तक सतत बरकरार है।
सहकारिता दिग्गज अजित सिंह भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के साथ साथ, नेफेड,एन सी सी एफ के अध्यक्ष सहित सहकारिता क्षेत्र के सभी राष्ट्रीय उच्च पदों को सुशोभित करते हुए सहकारिता को उच्च मुकाम तक पहुंचाया। वर्ष 2004में वे लोकसभा के लिए सांसद चुने गए वहां भी उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए। वर्ष 2007 में उनके असमय निधन से सहकारिता जगत एवं राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई।
वर्ष 2008 उपचुनाव में उन्ही के लोकसभा क्षेत्र विक्रमगंज से उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह जीतकर सांसद बनी तथा पुनः 2009 के आमचुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जितकर सांसद बनी।
आज उनके पुत्र विशाल सिंह उनके विरासत को आगे बढ़ाते हुए बिस्कोमान अध्यक्ष के साथ साथ एन सी सी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेफेड के बोर्ड औफ डायरेक्टर के पद को सुशोभित करते हुए सहकारिता को उच्च मुकाम पर पहुंचाने के लिए सदैव कार्य करते रहने के साथ साथ लगातार किसानों के हित के लिए दृढ़ संकल्प के साथ अपने पुरखों दादा एवं पिता के सपनों एवं अधूरे कार्यों को पुरा करने के लिए संकल्पित हैं। सहकारिता दिग्गज पूर्व सांसद अजीत सिंह के पुण्यतिथि पर समाज के सभी वर्गों के हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें प्रमुख हैं। राधाचरण साह, विधानपरिषद सदस्य,इन्दु देवी मेयर,, रामाकांत ठाकुर,संजय सिंह टाइगर, कौशल विद्यार्थी,दुर्गा राज, संजय सिंह,विद्यानन्द विकल, अशोक कुमार शर्मा,हाकीम प्रसाद, उदय शंकर सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामधनी भारती,सुषुमलता कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा,प्रेम रंजनौ चतुर्वेदी,प्रो सत्यनारायण सिंह, राकेश रंजन पुतुल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, नंदकिशोर यादव,विभा कुमारी, वन्दना राजवंशी, उदय सिंह,बम बम तिवारी, मुकुल कुमार सिंह, अनिल सिंह, कामेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह,कुमार आनन्द ,डा विजय सिंह,मदन तिवारी,नाथू राम, अवधेश पाण्डेय, रामदयाल सिंह,
रंजन सिंह, विपिन विश्वास,राम दिनेश यादव, श्रीराम महतो,राकेशौ पाठक, सत्यप्रकाश राय, राकेश सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह, उमेशचन्द्र पाण्डेय,नवीन कुमार, मुक्तेश्वर मिश्रा,मदन स्नेही, अनील कुशवाहा,लाली कुशवाहा, पप्पू चौबे, रंजीत सिंह, शम्भू सोनी,डा सुनीता सिंह,डा विभा कुमारी,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,गुरूचरण सिंह,प्रो सत्यनारायण सिंह जितेंद्र शुक्ला,अभय सिंह,देव शर्मा, ममता सिंह, सविता सिंह, शालिनी सिंह, सूर्यकांत पाण्डेय, राजेन्द्र शर्मा पुष्कर , जयशंकर कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव,अमरीश सिंह, शकुंतला सिंह,मधु मिश्रा ,निलेश उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह,चिण्टु पाण्डेय, संतोष सिंह,ओमप्रकाश मुन्ना, सुरेश विश्वकर्मा, आरा जदयू महानगर जिला प्रवक्ता देवी दयाल राम सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
