RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी सुनिश्चित।

गुरुवार 31 जुलाई को पार्थिव शरीर 3:45 मिनट पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा,रांची पहुँचा।

जिला प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को मृतक के गृह जिले हजारीबाग तक ले जाने हेतु की गई एम्बुलेंस की व्यवस्था।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)31 जुलाई।झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो का पार्थिव शरीर अब उनके परिजनों को मिल सकेगा।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अधीन संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, राँची की तत्पर पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।
मालूम हो कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंडखरो निवासी महतो विगत 12 वर्षों से M/s IMCO Engineering & Construction Company, कुवैत में कार्यरत थे। 15 जून 2025 को कुवैत में उनका आकस्मिक निधन हृदय एवं श्वसन गति रुकने के कारण हुआ।
श्री महतो की पत्नी प्रमिला देवी द्वारा 19 जून 2025 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को उनके दिवगंत पति के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय दूतावास, कुवैत एवं Protector of Emigrants, रांची को सूचित किया गया। परिवार को न्यायोचित मुआवजा और पार्थिव शरीर की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए समन्वयात्मक प्रयास आरंभ किए गए।प्रारंभ में परिजनों द्वारा अंतिम भुगतान प्राप्त हुए बिना पार्थिव शरीर स्वीकारने से इनकार किया गया, जिससे प्रक्रिया में विलंब हुआ। लगातार संवाद के बाद, 27 जुलाई 2025 को उपायुक्त, हजारीबाग द्वारा परिजनों की सहमति प्राप्त की गई तथा भारतीय दूतावास, कुवैत को औपचारिक अनुरोध भेजा गया।
28 जुलाई को कंपनी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की गई और गुरुवार 31 जुलाई को पार्थिव शरीर भारत लाया गया जिसे अपराह्न 3:45 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे ,रांची पर शव को मृतक के पुत्र किशोर महतो एवं अखिलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विष्णुगढ़, हजारीबाग द्वारा प्राप्त किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को मृतक के गृह जिले हजारीबाग तक ले जाने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related posts

भोजपुर:एस एस मॉल बबुरा लकी ड्रा का हुआ भव्य आयोजन,प्रथम विजेता रहे बिंदगवां के मनोज राय।

rktvnews

भारत ने वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस-2025 पर पुनः भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

rktvnews

उज्जैन :सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ,होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में 2 सप्ताह से अधिक समय रहने वाले आगुंतकों की थाने में देनी होगी सूचना।

rktvnews

भोजपुर:श्रीअन्न के उत्पादन पर प्रशिक्षण।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

rktvnews

Leave a Comment