RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या बनी प्रो.सियामती राय।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 फरवरी।तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय आरा में नए प्रभारी प्राचार्या के पद पर कॉलेज की वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ.सियामती राय ने पदभार ग्रहण कर लिया।महाविद्यालय के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रो. डॉ. सियामती राय को पदभार ग्रहण कराया। नई प्रभारी प्राचार्या को शॉल, फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया। सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने कॉलेज के सम्पूर्ण विकास में प्रभारी प्राचार्या को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। प्रभारी प्राचार्या ने भी कॉलेज के उतरोत्तर विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दुहराया। प्रमुख उपस्थिति में प्रो.अनुभा सिंह, प्रो. शीला सिंह, प्रो. डॉ. इन्द्राणी सिंह, प्रो. डॉ. निभा परमार, प्रो. डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो.सीमा कुमारी, प्रो. कल्याणी सिंह, प्रो. रामेश्वर सिंह, प्रो. सुरेश सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. डॉ. शिवशक्ति कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विजय कुमार सिंह,प्रो. डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. विजेंद्र पाठक, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो.लालती कुमारी,सुनील कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, निशु कुमारी,  रीता सिंह,शैलेश कुमार, राम बाबू,विजय सिंह आदि रहे।

Related posts

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:नीट छात्रा के बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी हो:आइसा

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक।

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने “पूरे समाज के लाभ के लिए सम्पूर्ण सरकारी दृष्टिकोण” के अंतर्गत संयुक्त स्वास्थ्य अनुसंधान रोडमैप तैयार करने के लिए उच्च-स्तरीय विचार-मंथन बैठक आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment