RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सारण (छपरा) 11 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक आहुत की गई।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संदर्भ में बताया गया कि 318 पंचायतों में से 295 पंचायतों द्वारा पोर्टल पर सूची अपलोड(ऑन बोर्डिंग) की गई है। अद्यतन कुल 6055 लाभुक चिन्हित किये गये हैं। इनमें से 2300 लाभुक द्वितीय स्टेज के लिये अनुशंसित हुये हैं, जिनमें से 1177 लाभुकों को तृतीय स्टेज के लिये अनुशंसित किया गया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
सभी कार्यालय प्रधान को आसन्न लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रभावी होने वाले आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-3) के तृतीय चरण की परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
अगले वर्ष से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन को लेकर उपयुक्त परीक्षा केंद्रों का चयन आगामी दो महीने के अंतर्गत सुनिश्चित करने को कहा गया। इस बार वैसे परीक्षा केन्द्रों का चयन किया जायेगा जहाँ परीक्षा के आयोजन के साथ साथ पठन पाठन का कार्य भी परीक्षा अवधि में साथ साथ जारी रह सके। इसके लिये आवश्यक संसाधनों की अर्हता रखने वाले परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
न्यायालय से संबंधित विभिन्न वादों में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत तथ्य विवरणी दाखिल करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर प्रभावी आदर्श आचार संहिता को देखते हुये बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया। बिहार दिवस के अवसर पर इस वर्ष मतदाता जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम पर विशेष बल देने को कहा गया।
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मती का कार्य तेजी से पूरा करने का निदेश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, सहायक समाहर्त्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पादधिकारी जुड़े थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मन की बात @100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जल महोत्सव के तहत आयोजित विश्व प्लंबर दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

शिक्षा संवाद कार्यक्रम 15 से 20 जनवरी तक पूरे जिला में आयोजित किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम द्वारा पौड़ी के प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता मेला (स्वीप मेला) का शुभांरभ किया गया।

rktvnews

Leave a Comment