RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (सी.एम.आर.) की आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (सी.एम.आर.) की आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चावल अधिप्राप्ति एवं वितरण (CMR) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भोजपुर जिले को कुल 1,70,523 मीट्रिक टन चावल अधिप्राप्ति (CMR) का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 1,69,151.339 मीट्रिक टन की आपूर्ति की जा चुकी है।जो कि सीएमआर आपूर्ति का 92.6% प्रतिशत है।सीएमआर आपूर्ति की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 05 अगस्त 2025 तक शेष अधिप्राप्ति अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य की पूर्ति नहीं होती है, तो संबंधित समितियों के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं प्रबंधकारिणी समिति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त,सहायक समाहर्ता जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर एवं पीरो), जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर : मोदीशाही की हार।

rktvnews

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने शहर में स्थापित नए चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एसएपी: भारत की कम्पनियाँ एआई के जरिए कारोबार में ला रही हैं बेहतरीन बदलाव।

rktvnews

भोजपुर: हवाई फायरिंग पड़ी भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर:एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का ईनामी नय्यर इकबाल उर्फ मो नय्यर।

rktvnews

Leave a Comment