RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

बागपत:सी एम डैशबोर्ड रैंकिंग में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद बागपत में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं जिनके नेतृत्व में जनपद बागपत विकास कार्यों में बढ़ रहा है जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास कार्यो , राजस्व कार्यो, निर्माण कार्यो व आइजीआरएस संदर्भ संबंधित आदि की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक समय समय पर की गई और प्राप्त संदर्भों का समय से निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे जिसके परिणाम स्वरूप शासन ने आज, सितंबर 2023 माह की विकास व राजस्व ,निर्माण कार्यो की रैंकिंग जारी की है जिसमें उत्तर प्रदेश में जनपद बागपत ने *दूसरा स्थान* प्राप्त किया है जिसमें स्वास्थ्य विभाग ,कृषि ,सहकारिता, पंचायत, सिंचाई विभाग , कन्या सुमंगला योजना, उद्यान विभाग, खादी ग्राम उद्योग ,आपूर्ति विभाग ,विद्युत ,दूध, राजस्व आदि विभागों ने अच्छा कार्य किया है जनपद बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।
जनपद बागपत की अगस्त माह में सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग 49 में रही थी जिसमें जिलाधिकारी की निरंतर समीक्षा करने के परिणाम स्वरूप सितंबर माह की रैंकिंग प्रदेश में दूसरी प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी ने आज जनपद बागपत के समस्त अधिकारियों को बधाई दी हैं और उन्होंने कहा है जिस तरीके से सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं और अपने विभाग को निरंतर आगे बढ़ाने में जनपद में कार्य कर रहे हैं यह रैंकिंग निरंतर प्राप्त होती रहे, प्रथम स्थान पर आने का भी आवाहन किया उन्होंने कहा कि अगर कार्य मनोयोग से किया जाए तो परिणाम भी अच्छे प्राप्त होते हैं, आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता के साथ गुणवत्ता के साथ त्वरित गति के साथ निस्तारित किया जाए औऱ सभी अधिकारी अपने कार्यालय के साथ-साथ फील्ड में भी निकले और मौके पर व्यवस्थाओं को देखें हम सब का उद्देश्य है शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति को जोड़ना और उन्हें लाभान्वित करना और बागपत को विकास की और बढ़ाना है ।

Related posts

राष्ट्रपति ने पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी चुलाई शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जयपुर:वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ऑपरेशन सिंदूर एक संतुलित सैन्य प्रतिक्रिया थी, यह भारत के साहस, शक्ति, संयम एवं राष्ट्रीय चरित्र का प्रतीक है:रक्षा मंत्री

rktvnews

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में भारत स्काउड गाइड का 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जदयू गड़हनी प्रखंड के कार्यकारणी की सांगठनिक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: यशोदा कन्या मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment