RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)31 जुलाई।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत स्थित कंट्री निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड के आर्थिक विकास तथा गरीबी उन्मूलन उत्थान की प्रमुख योजना (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल को राज्य में हो रहे ग्रामीण आर्थिक विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा एवं प्राकृतिक संसाधन में हो रहे कार्य तथा अन्य विकासात्मक गतिविधियों सहित निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया। श्री कौमे और उनकी टीम ने भारत में विश्व बैंक द्वारा समर्थित परियोजनाओं के अनुभव साझा किए और राज्य सरकार को विकास योजनाओं, कार्यक्रम डिजाइनिंग तथा क्रियान्वयन तंत्र को मजबूत करने में सहयोग देने की इच्छा जताई, जिससे राज्य के नागरिकों को लाभ मिल सके। मौके पर दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने और रांची में एक संयुक्त चर्चा एवं कार्यशाला आयोजित करने पर सहमति जताई, जिससे सार्थक सहयोग स्थापित हो सके।

Related posts

भोजपुर: न फनकार तुझ से तेरे बाद आया…

rktvnews

भोजपुर : बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल आरा में मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment