RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया तरारी विधानसभा के सहार प्रखंड कई गांवों में जन संवाद।

मोदी सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश: सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS / आरा (भोजपुर)03 मई।आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले)प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज तरारी विधानसभा के अंतर्गत सहार प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए कहा कि आरा सांसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के विकास पुरुष की छवि झूठी है। उन्होंने दैनिक जागरण समेत कई अखबारों में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कथित विकास पुरुष अपने संसद निधि का उपयोग करने के मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं और बिहारी सांसदों में सबसे निचले पायदान पर खड़े है। जनता ने कहा की 10 वर्ष वित चुके परंतु अभी तक हमलोगों ने आरके सिंह का मुंह तक नहीं देखे हैं, उनको दो – दो बार सांसद बनाया, लेकिन भोजपुर जिला के विकास को लेकर संसद में एक वक्तव्य भी नहीं दिए हैं। किसानों ने कहा की आरके सिंह वादा किए थे की नहरों को पक्की करण कर गांव के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाएगा,जिससे किसानों को फसल उगाने में सुविधा मिलेगी। जनता ने कहा की केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह हैं परंतु गरीब घरों में 20 से 50 हजार तक बिजली बिल आई हैं जो एक – एक बल्ब और पंखा चलाते हैं। इनका मंशा साफ हैं की गरीबों को अंधेरे में रखना चाहते हैं ताकी मेरा घर का विकास रुक जाए। इसके साथ ही लोगो ने कहा की सोन नदी में बालू के लगातार खनन होने के कारण नदी के किनार पर बसे गांवों में पानी का स्तर बहुत नीचे चल गया हैं जिससे जितने भी चापाकल हैं सभी के सभी सुख गए, जिसके वजह से पानी का हाहाकार मचा हुआ है लेकिन वर्तमान सांसद आरके सिंह को इसकी चिंता नहीं हैं की गरीब बस्तियों में पानी की व्यस्था कैसे हो। इसके लिए लड़ाई हमारे नेता सुदामा जी लड़ते हैं इसलिए इनको ही इस बार सांसद बनायेंगे। उन्होंने कहा की भोजपुर की शहरी और ग्रामीण जनता ने कहा कि हमारे बच्चे के जिंदगी को अंधकार में धकेलने का काम किया हैं मोदी सरकार ने ।मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार देने के वादा के साथ सत्ता में आई लेकिन इसके उल्टे 29 लाख रोजगार खत्म कर दिया। इसलिए इस बार आरके सिंह को हराना हैं और मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ फेकना हैं।
सुदामा प्रसाद ने तरारी विधानसभा के सहार प्रखंड के एकवारी, कोसियर , नीमा , कोडियर, जनकपुरिया, अठपा, धर्मपुर, अंधारी, छोटकी खड़ाव, लोदीपुर हाता, बथानी टोला, धवरी, अबगिला, सहार टोला,पेउर , बंसी डिहरी आदि गांवों में सघन जन संवाद किया।
अभियान के दौरान उनके साथ भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य सह सहार प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती,जिला कमेटी सदस्य रामकिशोर राय, पूर्व प्रमुख मदन सिंह, वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद,राजद प्रखंड अध्यक्ष बसंत राम, आइसा जिला सहसचिव छात्र नेता रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, राजद नेता राम कुमार यादव,माले नेता पूर्व मुखिया कौशल यादव, टेंगारी राम, प्रदीप सिंह,मदन राम , मणिरुद्दी अंसारी, सतेंद्र सिंह,कपिल शाव, राहुल सिंह और मनोज राम आदि नेता मौजूद थे।
जगह-जगह ग्रामीणों से संवाद करते हुए का. सुदामा प्रसाद ने लोगों को अपने हित में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। इस बार बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के दिये हुए देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है जिसपर भाजपा लगातार हमले कर रही है साथ ही अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए ये अंतिम लड़ाई है अगर इस बार चूक गए तो फिर मौका नहीं मिलेगी।
उन्होनें कहा कि सम्भावित हार से बौखलाई भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री मोदी नफरती विष वमन और विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से ध्रुवीकरण करने की असफल कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, छोटे-बड़े दुकानदारों और समाज के सभी कमजोर तबकों ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय पीoएमo श्री FLN मेला सह TLM प्रदर्शनी, 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

rktvnews

चतरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment