RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भुअर ओझा ने बांटा जवइनिया कटाव पीड़ितों का दुख-दर्द।

जवइनिया के कटाव पीङितों का दुख दर्द सुनती पूर्व विधायक मुन्नी देवी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे गंगा के कटाव का जायजा लेने पहुँचीं भाजपा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी तथा भाजपा नेता भूअर ओझा। गंगा के कटाव का जायजा लेने और लोगों का दुख दर्द सुनाने के बाद पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि सरकार विस्थापित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत है। सरकार द्वारा सामुदायिक किचेन, पौलीथीन शीट, मेडिकल टीम के माध्यम से सभी परिवारों को दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।

जवइनिया के कटाव का जायजा लेती पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भूअर ओझा व अन्य

सरकार को जवइनिया की वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विस्थापित परिवारों को ऊॅचे स्थान पर जमीन देकर शरण स्थली बनाया जायेगा। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार को कटाव से पीड़ित परिवारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। झारखंड से शाहपुर विधान सभा मे मातृ शक्ति को जागृत करने पहुँची डा अमिता रक्षित ने भी कटाव प्रभावित परिवारों का जायजा लिय। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, डा अमिता रक्षित, धर्मशीला रजक, सुषुमलता, अरविंद पांडे, सतीश भट्ट, पंकज तिवारी, अमरनाथ राय, विकास रंजन ओझा, चंदन पांडे, बंटी पांडे, कमलदेव ओझा, श्रीभगवान तिवारी, मध्य प्रदेश से आये विस्तारक शिवलाल पाटीदार, राकेश झा आदि उपस्थित  थे।

Related posts

हिमाचल प्रदेश:प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद अदाणी एग्री फ्रेश ने निभाया वादा, किसानों से 22 हज़ार टन सेब की ऐतिहासिक खरीद समेत विशेष सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:पठन-पाठन में योग व खान-पान का महत्वपूर्ण स्थान : योगगुरु स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

मैं ढूंढ ही रही थी किसी हमख़याल को! : माधुरी मिश्रा

rktvnews

अमर शहीद कवि कैलाश केशहादत पर श्रद्धांजलि सभा भोजपुर समाहरणालय में।

rktvnews

जनसंख्या असंतुलन, संस्कारों के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment