
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे गंगा के कटाव का जायजा लेने पहुँचीं भाजपा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी तथा भाजपा नेता भूअर ओझा। गंगा के कटाव का जायजा लेने और लोगों का दुख दर्द सुनाने के बाद पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि सरकार विस्थापित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत है। सरकार द्वारा सामुदायिक किचेन, पौलीथीन शीट, मेडिकल टीम के माध्यम से सभी परिवारों को दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार को जवइनिया की वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विस्थापित परिवारों को ऊॅचे स्थान पर जमीन देकर शरण स्थली बनाया जायेगा। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार को कटाव से पीड़ित परिवारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। झारखंड से शाहपुर विधान सभा मे मातृ शक्ति को जागृत करने पहुँची डा अमिता रक्षित ने भी कटाव प्रभावित परिवारों का जायजा लिय। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, डा अमिता रक्षित, धर्मशीला रजक, सुषुमलता, अरविंद पांडे, सतीश भट्ट, पंकज तिवारी, अमरनाथ राय, विकास रंजन ओझा, चंदन पांडे, बंटी पांडे, कमलदेव ओझा, श्रीभगवान तिवारी, मध्य प्रदेश से आये विस्तारक शिवलाल पाटीदार, राकेश झा आदि उपस्थित थे।
