
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने सोमवार को बड़हरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के आयुष्मान हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बखोरापुर के सी एच ओ सत्यरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व मे बखोरापुर राजकीय बुनियादी 10+2 विद्यालय में छात्र -छात्राओ को खान-पान की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो के जीवन पर घर-परिवार का ताना-बाना से इनके पठन- पाठन प्रभावित हो सकता है।इन्हे नियमित एवं पोषणयुक्त खान पान के साथ प्रतिदिन प्रर्थना,चालन क्रिया, खड़े हो कर किए जाने वाले आसन पादहस्तान,त्रिकोणासन करना चाहिए जो शरीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सदैव बनाए रखेगा। ऐसा करने से विद्यार्थी सदा निरोग,याद रखने की क्षमता में वृद्धि तथा बुद्धि कुशाग्र होती है।इसे जीवन में अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं में हर्ष और उल्लास के साथ योग का अभ्यास किया और प्रतिदिन करने की बात कही।
