RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सोहराय, पटचित्र और पटुआ कला के कलाकारों ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जुलाई।कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला के 29 कलाकार 14 से 24 जुलाई, 2025 तक राष्ट्रपति भवन में रहे। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकार राष्ट्रपति भवन के कला उत्सव 2025 – ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे थे।
कलाकारों का आवासीय कार्यक्रम ‘कला उत्सव’ भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है। यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुनः पुष्टि करता है। इस कला उत्सव ने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जारी रखने वाले लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया है।
राष्ट्रपति ने कलाकारों द्वारा उनके आवासीय कार्यक्रम के दौरान बनाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में उनके योगदान की सराहना की और उनके भावी कलात्मक प्रयासों में सफलता की कामना की।

Related posts

बिहार: दरभंगा में राज्यपाल आरिफ मो खान ने रेड क्रॉस सोसाइटी भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी बधाई,सैनिक कल्याण के लिए क्यूआर कोड से 11 हजार रुपये किए भेंट।

rktvnews

रायबरेली: लोकप्रिय राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना की प्रखर कवयित्री डॉ गीता पांडेय अपराजिता की पांच काव्य कृतियों का एक साथ हुआ विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक :प्रो संजय कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर: पूर्व प्राचार्य राम ईश्वर राय की 5 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment