RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: शिव प्रकाश रंजन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जुलाई।गड़हनी के राम दहीन मिश्र उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रयोगिता कार्यक्रम में मंगलवार को अगिआँव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
प्रखंडस्तरीय मशाल खेलकूद कार्यक्रम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में मशाल खेल-कूद का आयोजन किया गया था। ऐसे में नगरपंचायत गड़हनी के रामदहीन मिश्र हाई स्कूल के पीछे खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।बच्चे इस प्रतियोगिता मे भाग लेकर काफी ख़ुश नजर आए l विधायक शिवप्रकाश रंजन ने बच्चे को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ये बच्चे आज स्कूल से अच्छे प्रदर्शन कर चयनित करते हुए प्रखंड स्तर कि प्रतियोगिक खेल तक पहुँचे है, यही बच्चे आगे चलकर देश के लिए प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे l आज इस खेल के माध्यम से गाँव के बच्चे को भाग लेने कि सुनहरा अवसर मिला हैl इस सबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रखंडस्तर पर फुटबॉल,बॉलीबाल,एथलेटिक्स,कबड्डी,और साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है । प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को मेडल , प्रशस्ति पत्र एंव नगद राशि देकर सम्मानित किया गया ।
प्रखंड के सभी स्कूलों के एचएम और प्रतियोगी बच्चे शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की प्रगति तथा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

विद्युत विभाग द्वारा कृषि कनेक्शन के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक विद्युत अधीक्षण अभियंता भोजपुर ,अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

सिनेमा के उल्लास के उत्सव के बीच, गोवा के खूबसूरत तट पर 54वें आईएफएफआई का रंगारंग शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:ईश्वर के प्रति श्रद्धा को कभी मत खोइये: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment