RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विद्युत विभाग द्वारा कृषि कनेक्शन के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक विद्युत अधीक्षण अभियंता भोजपुर ,अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न।

कृषि कनेक्शन के नाम पर पैसे की मांग की शिकायत व्हाट्सअप no 6287242963 परअविलंब करें! लिये जायेंगे कड़े निर्णय:अविनाश कुमार

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,29 अप्रैल।कल 28 अप्रैल 23 को अविनाश कुमार, विद्युत् अधीक्षण अभियंता, विद्युत् आपूर्ति अंचल, भोजपुर के द्वारा विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यरत एजेंसी के पदाधिकारियो के साथ कृषि कनेक्शन कार्य की समीक्षा की गयी समीक्षोपरांत निर्देश दिया गया:-
1- कृषि विद्युत् कनेक्शन हेतु फीडर का निर्माण, ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन एवं किसानो को विद्युत् कनेक्शन देने का कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्य योजना तैयार कर त्वरित गति से काम करना सुनिश्चित करे।
2- जैसे-जैसे कृषि फीडर का निर्माण जिस गाँव में पूर्ण होता जाएगा, वैसे गाँव को प्राथमिकता के आधार पर कृषि विद्युत् कनेक्शन दिया जाएगा।
3- कार्यरत एजेंसी के परियोजना प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया गया की मानसून आने से पहले अधिक से अधिक पोल लाने एवं उसे गाड़ने का कार्य किया जाय क्योकि मानसून के बाद कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी।
बताते चले की RDSS Scheme के तहत कृषि हेतु कुल 44 कृषि फीडर का निर्माण किया जाना है, 1050.24 कि. मी. 11 हजार के लाइन का निर्माण किया जाना है, 970.31 कि. मी. एल. टी. केबुल लाइन का निर्माण किया जाना है, कृषि हेतु 2763 ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। उक्त योजना के तहत 19500 किसान लाभान्वित होंगे।
घरेलु उपभोक्ताओं हेतु 20, 11 KV बड़े फीडरों को छोटा करने का कार्य किया जाएगा जो 77 कि. मी. तक होगा, उपभोक्ताओं हेतु 234 नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जर्जर एल. टी. लाइन एवं नया एल. टी. लाइन में 1700 कि. मी. एल. टी. केबुल लगाया जाएगा, 18 कि. मी.11 हजार के जर्जर लाइन को केबुल से परिवर्तित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य और कार्य होंगे उक्त हेतु सर्वे का कार्य प्राम्भ हो गया है। साथ ही इस समीक्षात्मक बैठक के दौरान अविनाश कुमार, विद्युत् अधीक्षण अभियंता, भोजपुर ने आम लोगो से अपील की कि कृषि विद्युत् कनेक्शन के नाम पर किसी को पैसा न दे, अगर कोइ व्यक्ति कृषि कनेकशन के नाम पर पैसा मांगता है तो तुरंत ह्वाट्सऐप नं० 6287242963 पर सूचित करे/ कृषि फीडर का निर्माण कार्य शुरू होते ही पंचायतवार कृषि विद्युत् कनेक्शन हेतु कैम्प लगाया जाएगा जिसमे इच्छुक किसान पहचान पत्र एवं जमीन की रसीद देकर आवेदन कर सकते है इच्छुक किसानो का कनेक्शन खेत पर मीटर लगाकर दिया जाएगा उनको किसी भी विद्युत् कार्यालय में दौड़ने की जरुरत नहीं है।

Related posts

भोजपुर:लोकससभा एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन हेतू मतदान केंद्र एवं अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े प्रतिनिधियों क़े साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण – श्रवण बाधित पेशेवरों एवं सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर्स के लिये भारत का प्रथम भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज।

rktvnews

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पूर्व बालदेव साहू डीएवी. में बच्चों द्वारा डाँडिया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment