RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: दलाई लामा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)06 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर क्लेमेनटाउन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त देशवासियों और तिब्बती समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बुद्धा टेंपल मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा और तिब्बती श्मशान घाट के टिन शेड का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य दलाई लामा जी ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। उनकी शिक्षाएं आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दलाई लामा जी स्वयं कहते हैं कि “मेरा धर्म करुणा है”। यही विचार उन्हें विश्व का सच्चा आध्यात्मिक गुरु बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड ने हमेशा से तिब्बती समाज को प्रेम, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तिब्बती समुदाय के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परम पूज्य दलाई लामा जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान हो ताकि वे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने अमूल्य विचारों और शिक्षाओं से मार्गदर्शन करते रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद चमोली, वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार, सांगयम सोनम पालडन, डॉ. त्सावांग फुंटसोक, तेनजिंग चोएफेल, महेश पांडे, सरदार इंद्रपाल कोहली, राजेश मित्तल और तिब्बती समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Related posts

अधिवक्ता ने चेयरमैन को लिखा आवेदन,संघ में मॉडल रूल्स के पालन की लगाई गुहार।

rktvnews

भोजपुर : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

rktvnews

सावन माह के प्रथम दिन से ही मंदिरों में चहल-पहल बढ़ी!बुढ़वा महादेव मंदिर में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने आयोजित की महिला विधिक जागरूकता शिविर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

गया: डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में काली पूजा मूर्ति विसर्जन एव छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न तालाबो एव नदियों में किये गए व्यवस्थाओ के संबंध में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment