RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर जांच में तथ्य स्पष्ट।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 अप्रैल।सोशल मीडिया (ट्विटर) के माध्यम से प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत गोमे गांव से संबंधित आवास समस्या की शिकायत प्राप्त होने पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर जांच की गई।जांच के क्रम में पाया गया कि स्वर्गीय संभाली भारती (ग्राम गेड़े, पंचायत प्रतापपुर) की मृत्यु लगभग तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है।
उनके परिवार की दोनों पत्नियां—सूरज मनिया देवी एवं रूनी देवी—वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पक्का आवास में अपने-अपने परिवार के साथ निवासरत हैं। परिसर में स्थित जर्जर कच्चा मकान वर्तमान में उपयोग में नहीं है।
साथ ही दोनों परिवारों को दिव्यांग पेंशन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन का लाभ प्राप्त हो रहा है। रूनी देवी के परिवार के बच्चे विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत हैं।
जांच में यह भी पाया गया कि सूरज मनिया देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 योजना में दर्ज है। योजना के अंतर्गत आवंटन प्राप्त होने पर नियमानुसार आवास निर्माण की स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि लाभुक परिवार को सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी(डीएमसी) की बैठक ।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच फैंसी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

डा नगेंद्र प्रसाद ‘मोहिनी’ की जयंती पर दिया गया सांगितिक तर्पण, अर्पित की गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कुमार गंधर्व जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर प्रयोगशाला प्रभारी भरत सिंह को सम्मानित कर दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment