RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर मुल्थान पेट्रोल पम्प को किया गया सील।

पंप की मशीन, पेट्रोल की डेंसिटी में अनियमितता पाए जाने पर की गई कार्रवाई।

पंप संचालक, मैनेजर, डिलीवरी बॉय तीनों पर प्रकरण दर्ज।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)27 जून। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सही माप से पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराये जाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के अंतर्गत बुधवार को जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के अमले ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पलासिया क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप को सील किया है।
खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी आईपीएस सेंगर ने बताया कि पलासिया स्थित मुल्थान रिफिल जंक्शन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल कम प्रदाय किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग और नापतौल विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर सभी डिस्पेंसिंग यूनिट को खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई, जिसमें कुछ नोजल से पेट्रोल कम डिलीवर किया जाना पाया गया। मौके पर डिस्पेंसिंग यूनिट का मीटर शून्य से प्रारंभ करने पर सीधे 30 एम एल से आगे बढ़ना पाया गया। मौके पर पेट्रोल एवं पावर पेट्रोल की डेनसिटी में अंतर मानक छूट सीमा से अधिक पाया गया, जिससे मिश्रित पेट्रोल होने का संदेह होने के कारण कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर पंप को मौके पर सील किया गया। मौके पर उपस्थित प्रबंधक अजीत बिस्ट से पेट्रोल के नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने पर प्रबंधक से 13598 लीटर पेट्रोल एवं 7060 लीटर एक्स्ट्रा पावर पेट्रोल जब्त किए जाकर पंप के मालिक रघुबीर सिंह, प्रबंधक अजीत बिस्ट, डिलीवरी बॉय राजवीर गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी आईपीएस सेंगर , कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता, शिव सुंदर व्यास और नापतौल निरीक्षक के. आर. चौधरी शामिल थे।

Related posts

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 4.0’ अंतर्गत राज्य स्तरीय जेंडर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रोहतास:विशेष समन्वय बैठक तथा जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में बिहार को मिला तृतीय पुरस्कार।

rktvnews

रायपुर : प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

पटना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार आगमन को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment