RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मेगा हेल्थ कैंप 14 सितंबर को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।मेगा हेल्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी आरा भोजपुर के तत्वावधान में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन असनी गांव के गोल्डन एरा इंटरनेशनल स्कूल में 14 सितंबर को होने जा रहा है। जिसमें आरा, पटना के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पताल के प्रसिद्ध फिजिशियन, सर्जन और विशेषज्ञ अपनी टीम और दवा के साथ सेवा देंगे।
इस संबंध में ला. जयप्रकाश ने बताया कि 4 जुलाई को बिहार के राज्यपाल से मिलने के लिए मेगा हेल्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी के कन्वेनर सह अध्यक्ष ला. जयप्रकाश, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, कर्नल राणा प्रताप सिंह तथा विकास परिहार गए हुए थे।महामहिम से मुलाकात कर आवेदन दिया गया, महामहिम ने कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की।जयप्रकाश ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप 1999 से चल रहा है।इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जांच और दवा मिले, आमलोग नीरोग और स्वस्थ रहें, इसी मंगल कामना से प्रतिवर्ष आयोजन होता रहा है। अधिक से अधिक रक्तदान हो इसके लिए भी अनुरोध और तैयारी रहेगी।
कैंप के औरगेनाईजिंग सेक्रेटरी और भोजपुर पूर्व एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि इस बार 22वां आयोजन हो रहा है।अधिकांशतः आयोजन में बिहार के महामहिम की उपस्थिति रही है और इस बार भी आने की सहमति है।इन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत चल रही है ।इस आयोजन को सफल बनाने में सैकड़ो चिकित्सक,सदर अस्पताल,व बलौक आरा के चिकित्सक, स्टाफ, नर्स दवा तथा सिविल सर्जन से हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी ।आई एम ए भोजपुर के अध्यक्ष डा पी सिंह, सचिव डा विजय गुप्ता से भी स्वास्थ्य कैंप के लिए सहयोग लिया जाएगा।डा सिन्हा ने बताया की पटना ,बनारस, कोलकाता से भी चिकित्सक आने वाले हैं। इसमें पटना के तमाम बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच ,एनएमसीएच, आईजीएमसी तथा प्राइवेट से पारस मेदांता, रुबन आदि की भी उपस्थिति रहेगी।
डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि जल्द ही कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक कर पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाएगा

Related posts

भारत में खेल एक भावना है और भारत की खेल प्रतिभा का पोषण करना देश को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के अनुरूप है”: हरदीप एस. पुरी

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने किया पटेल बस पड़ाव आरा का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

Kalki 2898 AD: भव्य आयोजन के लिए भारत के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी आए एक साथ।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment