RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधिक्षक ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण।

चतरा/झारखंड 21 अक्टूबर।दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से आज राज्य के माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार ,उपायुक्त श्री अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ काली मंदिर, नायकी तालाब , मरवाड़ी मोहल्ला, जतराहीबाग, लकलकवा मंदिर समेत अन्य पंडालों का निरीक्षण किया।साथ ही पूजा पंडालों का नारियल तोड़कर व फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।
निरीक्षण के क्रम में मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिले के काली मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किया। समिति के प्रबंधकों एवं सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि हर्षाेल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए दुर्गा पूजा त्यौहार मनाए। साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान प्रावधानों के अनुरूप ही लाउडस्पीकर व डीजे का उपयोग करें।
इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आग की रोकथाम हेतु फायर एक्सीटीगुईशर की उपलब्धता रखेंगे। प्रतिनियुक्त कर्मियों को दायित्व दिया गया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पूजा पंडाल स्थलों पर प्रत्येक दिन निर्धारित समय व कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित रहेंगे। साथ ही नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहेंगे।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, थाना प्रभारी, टाउन थाना, पूजा समिति के सदस्यगण, पुलिस दंडाधिकारी व पुलिस बल के अलावा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘सतत स्वच्छता के लिए एक दृष्टिकोण’ पर राजस्थान के स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की प्रगति पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कामयाब नहीं होगी : इंद्रेश मैखुरी

rktvnews

भोजपुर:नागरिक कर्तव्य स्व के भाव का जागरण अतिआवश्यक है : उपेंद्र भाई त्यागी

rktvnews

दरभंगा:आंगनवाड़ी केंद्र पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन दवा सप्लाई के विरुद्ध दवा दुकान्दारों ने की हड़ताल की।

rktvnews

Leave a Comment