RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्ण।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)06 जुलाई।मुहर्रम पर्व-2025 को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से चतरा शहर सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं बल से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने जुलूस मार्ग में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, बैरिकेडिंग, मेडिकल सुविधा, पानी की उपलब्धता आदि का भी जायजा लिया।

जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मुहर्रम हमारी साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। जिले में पर्व को सौहार्द एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाने की परंपरा रही है, जिसे हम सब मिलकर आगे भी बनाए रखेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

निगरानी एवं शिकायत हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:9334103793

अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के बुजुर्गों, इमामों, अखाड़ा समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सहयोग की अपील की और पर्व को शांति व प्रेमपूर्वक सम्पन्न कराने की बात कही।
निरीक्षण दल में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा,अंचल अधिकारी चतरा, थाना प्रभारी समेत जिले के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालनालय का उज्जैन में किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखण्ड:सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा कर युवाओं को ठग रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

संविधान निर्माता के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी गरीबों और दलितों के प्रति बीजेपी की घृणा और नफरत को करता है प्रदर्शित : अशोक राम

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने “मन की बात” कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

rktvnews

Leave a Comment