RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:सरकारी कार्यालयों की सफाई का जिम्मा अब जीविका दीदियों के कंधों पर।

80 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)02जुलाई।सारण जिले में अब सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई का जिम्मा जीविका दीदियों ने संभाल लिया है। मंगलवार से जिले के विद्युत् आपूर्ति अंचल छपरा, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी और पश्चिमी के कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा सफाई कार्य की शुरुआत की गई।
फिलहाल छपरा सदर में दो, जबकि तेलपा और शीतलपुर में तीन-तीन जीविका दीदियाँ कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। इस पहल से इन महिलाओं को सीधे रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है।
बिहार सरकार के हालिया निर्णय के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जीविका दीदियाँ जल्द ही सफाई कार्य शुरू करेंगी। इससे जहां कार्यालयों में स्वच्छता कायम होगी, वहीं स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर भी मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्थानीय रोजगार के अवसरों की मांग उठाई थी, जिस पर सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।
जीविका के गैर कृषि प्रबंधक, अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिले में सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सोनपुर और अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय, मढ़ौरा में पहले से ही जीविका दीदियों द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा है। इससे 82 दीदियों को रोजगार मिला है।
अब जिले के सभी 20 प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में सफाई कार्य की शुरुआत से कम-से-कम 80 और जीविका दीदियों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही संकुल स्तरीय संघों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

दरभंगा:67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 प्रतिभागी चयनित।

rktvnews

भोजपुर:जिले स्तर पर वृक्षारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी : डीएम

rktvnews

भोजपुर:लू लगने के कारण कृषि समन्वयक की हालत बिगड़ी।

rktvnews

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का फाइनल आज से शुरू।

rktvnews

हनुमानगढ़:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 100 बालिकाएं सम्मानित!जिला स्तरीय किशोरी शैक्षिक उत्सव का जाट भवन में आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment