RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)25 जनवरी।जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी से मारकस हेमरोम द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई की पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा रामगढ़ जिले में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर स्टेडियम निर्मित किए जाने का निर्देश प्राप्त है जिसमें जिला स्तर पर 7 से 8 एकड़ में मल्टीपरपज स्टेडियम, अनुमंडल स्तर पर 1 एकड़ में इनडोर स्टेडियम एवं प्रखंड स्तर पर लगभग 2.5 एकड़ में आउटडोर व 50 डिसमिल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारियो एवं अंचल अधिकारियों से स्टेडियम निर्माण के तहत जमीन चिन्हित करने को लेकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई वहीं जिन प्रखंडों में अब तक जमीन की चिन्हित करने का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है उनमें जल्द से जल्द जमीन चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने 17 विभागों से जुड़ी ₹8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप का जे जे कालेज में सदस्यता अभियान।

rktvnews

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment