RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

राजस्थान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 40 करोड़ की लागत का जलाशय का शिलान्यास।

जयपुर/राजस्थान 11 जनवरी। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बालाजी नगर,चरण नदी में बनने वाले उच्च जलाशय का शिलान्यास किया। बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना फेज प्रथम तहत 40 करोड़ की लागत से यह जलाशय बनाया जाएगा। लगभग 22.5 लाख लीटर क्षमता के इस उच्च जलाशय के बनने से वार्ड 9 की लगभग 38 हजार आबादी को निर्बाध एवं शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उप मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की राजस्थान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटिया लागू हो चुकी हैं। उसी का परिणाम है की इस जलाशय का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा की सरकार सभी योजनाओं को वास्तविक धरातल पर उतार रही है ताकि आमजन को वास्तविक रूप से लाभ मिलें।
उन्होंने कहा की जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गये है या किन्हीं कारणो से जुडे नही है। वे अपना नाम शीघ्र जुड़वाए। उन्होने लोगो से अपील की है कि सभी लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोडा जाएं ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारीयो को निर्देश दिए कि इस कार्य को निर्धारित अवधि एक साल से पहले पूरा करें और साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें। इस से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इन कॉलोनियो को मिलेगा फायदा

इस उच्च जलाशय से वार्ड न. 09 की गणेश नगर, राजेन्द्र नगर-ए, पवनपुरी ईस्ट, श्री देव नगर, भवानी शंकर कॉलोनी, हनुमान नगर, राम नगर कॉलोनी, गणेश नगर-4ए, बजरंग कॉलोनी, मधूवन कॉलोनी, रमेश वारम-1, चांदोलिया नगर, ज्वाला नगर, चरण नगर-2, तिरूपती नगर, शांती नगर-1, नाडी का फाटक, शियान विहार, नानू नगर, पथरी नगर, ब्रिज विहार, केशव नगर, कल्याण नगर, गोविन्द नगर, आकाश विहार कॉलोनी, शंकर विहार, आशीष नगर, श्री गोविन्द नगर, गणेश विहार-2, प्रताप नगर विस्तार, प्रताप नगर, ग्रिन एविन्यू, लक्ष्मी नगर, सूरज नगर कॉलोनियों को शुद्व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र में बनेेगे 8 उच्च जलाशय

गौरतलब है बिसलपुर-पृथ्वीराज नगर फेज प्रथम (स्टेज प्रथम एवं स्टेज) के तहत कुल 48 उच्च जलाशय बनाएं जाने है जिनमें से 8 विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र मे बनाए जाएंगे। इससे विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

Related posts

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना द्वारा बक्सर प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम vvpat वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment