RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 16 वें स्थापना दिवस पर राज्य के सभी काराओं में “बंदियों के मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 दिसम्बर।बिहार मानवाधिकार आयोग एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 16 वें स्थापना दिवस पर आज 10 दिसंबर को बिहार राज्य के सभी काराओं में ‘बंदियों के मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस हेतु कारा महानिरीक्षक, गृह (कारा) विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के सभी काराओं को निदेश दिये गये थे।
ये कार्यक्रम प्रदेश के सभी काराओं में एक साथ दोपहर 12:30 बजे से 03:00 बजे तक संपादित किये गये। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं अन्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल एडवोकेटों के द्वारा बंदियों को उनके मानवाधिकारों एवं अन्य अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।
इस आयोजन से समस्त बिहार के 47,763 पुरूष बंदी एवं 1,895 महिला बंदी को प्रत्यक्ष रूप से विधिक जानकारी दी गई। इस प्रकार बिहार के कुल लगभग 50,000 बंदियों को एक दिन में इस विधिक जागरूकता के माध्यम से उनके कर्त्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी जेलों में बंदियों के लिए विशेष भोजन जैसे पुरी, हलवा, छोला, सब्जी इत्यादि की भी व्यवस्था की गई। कारा महानिरीक्षक, बिहार सरकार के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जेलों में जेल अधीक्षकों के सहायोग से समस्त आयोजन सम्पन्न किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश-सह-मुख्य संरक्षक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, के० विनोद चन्द्रन, न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार सह अध्यक्ष, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं माननीय न्यायमूर्ति अनंता मनोहर बदर, अध्यक्ष, बिहार मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देश एवं प्रणव कुमार (भा०प्र०से०), कारा महानिरीक्षक, बिहार, पटना के सहयोग एवं योगदान तथा शिल्पी सोनीराज, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, गायत्री कुमारी, संयुक्त सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, अनुपमा कुमारी, निबंधक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राजेश कुमार (भा०प्र० से०), सचिव, बिहार मानवाधिकार आयोग, शैलेन्द्र कुमार सिंह, निबंधक, बिहार मानवाधिकार आयोग, महेश कुमार दास (बि०प्र०से०), संयुक्त सचिव, बिहार मानवाधिकार आयोग, अविनाश कुमार झा, अवर सचिव, बिहार मानवाधिकार आयोग, अनिल कुमार पाण्डेय (शोध पदाधिकारी), बिहार मानवाधिकार आयोग, जितेन्द्र कुमार, उप-कारा महानिरीक्षक एवं राजीव कुमार सिंह, सहायक कारा महानिरीक्षक के कुशल नेतृत्व में सभी कार्यक्रम सफल रूप से आयोजित किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:जीवन के आधार हैं गुरुदेव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिये गयें आवश्यक निदेश।

rktvnews

ईएफटीए के साथ एफटीए 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा : उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

सीतामढ़ी जिला, देश और राज्य के विकास के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर:जिलाधिकारी

rktvnews

रांची:झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment