RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय में हुआ हाउस कैप्टेन एवं वाइस कैप्टेन का शपथ ग्रहण समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, बामपाली आरा में एक गौरवशाली और प्रेरणास्पद क्षण तब आया जब विद्यालय के चारों हाउस—निश्चल, कुशाग्र, उत्कृष्ट और वात्सल्य—के नव-निर्वाचित हाउस कैप्टेन और वाइस कैप्टेन ने इन्वेस्टीचर सेरेमनी के अंतर्गत औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती अनुप्रिया, जिन्होंने विजयी छात्रों को स्लैश पहनाकर और बैज प्रदान कर उन्हें नव-उत्तरदायित्वों के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अनुप्रिया ने कार्यक्रम की भव्यता देखकर बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल द्वारा लोकतान्त्रिक व्यवस्था का ज्ञान देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है और यदि अभी से बच्चों के दिमाग में लोकतान्त्रिक मूल्यों और शासन प्रशासन करने के तरीकों का ज्ञान समय समय पर दिया जाता रहे तो बच्चों की मानसिक क्षितिज का निश्चित रूप से विस्तार होगा और ये बच्चे अपने देश को भविष्य में सुरक्षित रखेंगे । मंच पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सी.पी. जैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ.आदित्य बिजय जैन की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात चारों हाउस का गौरवशाली मार्च पास्ट निकाला गया। यह चुनावी प्रक्रिया न सिर्फ नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करती है बल्कि छात्रों को विधानसभा चुनावी प्रक्रियाओं से भी परिचित कराती है।
कैप्टेन के रूप मे शपथ लेने वालों में निश्चल से जैनब फातमा, कुशाग्र से आरण्या शिवाली, उत्कृष्ट से अंकुर कुमार, वात्सल्य से सागर प्रकाश रहे तथा वाइस कैप्टेन के रूप मे शपथ लेने वालो में निश्चल से शास्वत जैन, कुशाग्र से आस्था रानी, उत्कृष्ट से आन्या सिन्हा, वात्सल्य से शिवांग राज रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत सभी कैप्टेन और वाइस कैप्टेन ने हाउस फ्लैग धारण किया एवं हाउस रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर अपनी जिम्मेदारियाँ स्वीकार कीं।कार्यक्रम का संचालन शिवम् कुमार गुप्ता एवं रौशनी कुमारी ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में कक्षा 7वीं एवं समारोह की अनुशासित एवं भव्य प्रस्तुति के पीछे वाईस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार, कोऑर्डिनेटर कुणाल राज, एवं अकादमिक इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। संपूर्ण कार्यक्रम डिप्टी डायरेक्टर्स श्री अरिहंत बिजय जैन एवं श्री सिद्ध बिजय जैन की निगरानी में संपन्न हुआ।विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सी.पी. जैन ने सभी को धन्यवाद और सफल आयोजन की सराहना करते हुए उनके नए दायित्वों हेतु शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने मुलाकात की।

rktvnews

पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:धर्म और भक्ति से विपरित काल में भी रक्षा होती है :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न किराना दुकान, आइस क्रीम फैक्ट्री एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment