RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति 14 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

RKTV NEWS/नई दिल्ली,12 मई।भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 14 मई, 2023 को राजस्थान (पुष्कर, खरनाल और मेड़ता शहर) का दौरा करेंगे।
उपराष्ट्रपति पवित्र ब्रह्मा मंदिर और श्री जाट शिव मंदिर, पुष्कर में पूजा-अर्चना करेंगे।
उपराष्‍ट्रपति बाद में विख्‍यात और श्रद्धेय समाज सुधारक वीर तेजाजी की जन्‍मस्‍थली खरनाल, नागौर जाएंगे।
बाद में उपराष्ट्रपति पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मेड़ता सिटी, नागौर जाएंगे।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और नागौर के कृषक समुदाय के प्रतिष्ठित नेता, स्वर्गीय श्री नाथूराम मिर्धा छह बार लोकसभा के सदस्य थे और 1979-80 और 1989-90 तक केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह चार बार विधान सभा, राजस्थान के सदस्य भी रहे और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।

Related posts

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्री श्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भेंट की

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

rktvnews

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आधुनिक पीढ़ी के पहले समुद्रगामी गश्ती जहाज (एक्स-जीएसएल) के निर्माण कार्य का 03 मई, 2024 को औपचारिक शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:क्रैश कोर्स के द्वितीय चरण की परीक्षा डॉ.नेमीचन्द्र शास्त्री बालिका उ.वि.में आयोजित।

rktvnews

अमृत_भारत_स्टेशन_योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शिलान्यास!जश्न के माहौल में जनता ने दी बधाई और खूब हुआ जय घोष।

rktvnews

Leave a Comment