RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभिनेता मुकेश खन्ना व मंत्री राजू सिंह के हाथों आदित्या बिहार सांस्कृतिक गौरव से हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।भोजपुर की चर्चित कथक गुरु आदित्या को महाभारत के भीष्म पितामह व शक्तिमान के लिए चर्चित अभिनेता मुकेश खन्ना व बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने बिहार सांस्कृतिक गौरव सम्मान प्रदान किया। पटना के कंगन घाट पर आयोजित गंगोत्सव में आयोजन संस्था सनातनी गंगा फाउंडेशन एवं आईडीपीटीएस की ओर से आदित्या को यह सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है कि यह आयोजन के समापन में मुंबई से पधारे फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना से भीष्म प्रतिज्ञा व गंगा भीष्म संवाद प्रस्तुत किया जिसमे गंगा के रूप में आदित्या ने शिरकत किया। इस समारोह में आदित्या का गंगा के पात्र में संवाद क्या मुझे मुक्त करवाने कोई भागीरथ आयेगा व गंगा अवतरण की प्रस्तुति ने लोगो को भावुक कर दिया। मंच पर मुकेश खन्ना ने अपनी बुलंद आवाज में जैसे ही कहा कि हे माते आशीर्वाद दो तो तालियों की गड़गड़ाहट से कंगन घाट गूंज गया। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने आदित्या के भाव मुद्राओं को सराहा। आदित्या कथक के क्षेत्र की जानी मानी कलाकार हैं जिन्हे कथक के क्षेत्र में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त है। इन्होंने विदेशों में भी कथक प्रस्तुत किया है। वर्तमान में आदित्या शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं तथा सिंदूर, बिदेशिया, मीरा जैसी नृत्य संरचनाओं में निर्देशन भी कर चुकी हैं। आदित्या की इस उपलब्धि पर पंडित रामप्रकाश मिश्रा, गुरु बक्शी विकास, विदुषी बिमला देवी, सुशील कुमार व अन्य ने बधाई दिया है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय का दौरा किया।

rktvnews

सारण: नये कानूनों के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार:पटना : शिव मंदिर, कदम कुआँ में छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित! गणमान्य लोगों ने किया वितरण।

rktvnews

गढ़वा:राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर दलित आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पटना निकले राजद नेता रामबाबू सिंह।

rktvnews

पटना:अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

Leave a Comment