RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

सारण: नये कानूनों के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण( छपरा)10 जून।तीन नये आपराधिक कानून 1. भारतीय न्याय संहिता 2023 2 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, 3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 दिनांक-01.07.2024 से लागू किया जाना है। उक्त के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सारण पुलिस द्वारा जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को नये कानूनों के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र दिनांक-10.06.2024 से 12.06.2024 तक एवं द्वितीय सत्र दिनांक-13.06.2024 से 15.06.2024 तक तथा तृतीय सत्र दिनांक-18.06.2024 से 20.06.2024 तक आयोजित होगा।
इसी कम में आज दिनांक-10.06.2024 को प्रेक्षा गृह सारण में प्रथम सत्र के प्रथम दिन लगभग 300 अनुसंधानकर्ताओं को नये कानून के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक बिहार के द्वारा विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से दिये गये संबोधन भाषण से प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रेक्षा गृह सारण में पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र छपरा एवं पुलिस अधीक्षक, सारण तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर किया जा रहा है मिलेट चिक्की का उत्पादन।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: प्रदेश सचिव शाहीबी मेराज खां का आरा आगमन,पार्टी कार्यालय में की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना, ‘कोयला और लिग्नाइट अन्वेषण योजना’ को जारी रखने की मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर: 30 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment