RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय का दौरा किया। गृह मंत्री ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और CRPF के परिचालन और प्रशासनिक प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव सहित गृह मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने गृह मंत्री को CRPF में अनुकम्पा आधारित नियुक्तियों सहित बल के शहीद जवानों के परिवारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आंतरिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में CRPF की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। श्री शाह ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने, पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू एवं कश्मीर में शांति और स्थिरता बहाल करने में CRPF ने सराहनीय कार्य किया है।
अमित शाह ने भाषाई एकता को मजबूत करने के लिए बल के दैनिक कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। अमित शाह ने जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्री अन्न (मोटे अनाज) के अधिक से अधिक उपयोग पर बल देने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिये जवानों से प्रकृति परीक्षण अभियान के अर्न्तगत आयुर्वेद के अधिकाधिक उपयोग का भी आह्वान किया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का यह दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र निर्माण में इसके बहुमुखी योगदान के प्रति सरकार की मान्यता को रेखांकित करता है।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया पुरस्कृत।

rktvnews

बिहार:भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की प्रसन्नता।

rktvnews

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

rktvnews

आर के सिंह को हर जाति वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन : अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

स्मृति शेष रामेश्वर प्रसाद सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment