RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जून।समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण अभियान के तहत FRS की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि सभी लाभार्थियों का FRS कार्य 100% पूर्ण कराते हुए उन्हें नियमित रूप से पोषाहार की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नल-जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल की सुविधा सुनिश्चित करने, तथा जिन केंद्रों का स्वयं का भवन है, वहाँ शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी परियोजनाओं से कम से कम दो आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि की सूची शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत इस माह में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर की अद्यतन स्थिति एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण के माध्यम से सभी गतिविधियों को लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।इस बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (बाल विकास परियोजना),जिला समन्वयक (पोषण अभियान) एवं जिला मिशन समन्वयक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मार्च 24

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शपथ लेने पर श्री सिद्धारमैया और श्री डीके शिवकुमार को बधाई दी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक

rktvnews

कोर्ट परिसरों की नियमित और पुख्ता सुरक्षा व्यस्था से नहीं मचेगी अफरा – तफरी: विद्या निवास सिंह

rktvnews

गढ़वा:अवैध राशि मांगने के आरोप में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक कार्यमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment