RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आधुनिक अग्नि सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 27 मई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) एवं बिहार अग्निशमन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में आज 26 मई 2025 से फायर ट्रेनिंग अकादमी, बिहटा में अग्निशमन सेवा के अधिकारियों/कर्मियों हेतु Fire Engineering विषय पर चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्री राय ने प्रतिभागियों को फायर इंजीनियरिंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य और इसमें बिहार अग्निशमन सेवा की भूमिका पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने आवश्यकतानुसार नवाचार को प्रोत्साहित करने और आधुनिक तकनीकों के समावेशन पर जोर दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन सेवा के लगभग 100 फायर अधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सुधीर कुमार पोरिका, उप महानिरीक्षक, एवं विशाल शर्मा, ASFO, बिहार अग्निशमन सेवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त फायर विशेषज्ञ आर.एम. क्षीरसागर (पूर्व निदेशक, नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर) एवं शशिकांत देशमुख (पूर्व महाप्रबंधक, फायर एंड सेफ्टी, भारतीय स्टेट बैंक) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 26 मई, 2025 को उदघाटन सत्र के पश्चात आर.एम. क्षीरसागर (पूर्व निदेशक, नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, नागपुर) द्वारा Basics of Fire Prevention and Protection पर चर्चा की गई। इस सत्र में उन्होने अग्निशमन यंत्रों का वर्गीकरण, संचालन प्रणाली, फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर एवं सप्रेशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 27 मई, 2025 को द्वितीय सत्र में पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर्स का संचालन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में यंत्रों की टेस्टिंग, रिफिलिंग, परिचालन अभ्यास के साथ किचन फायर, रासायनिक एवं पेट्रोलियम आग, BLEVE (Boiling Liquid Expanding Vapor Explosion) और वाष्प बादल विस्फोट जैसी जटिल स्थितियों से निपटने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। तत्पश्चात् तीसरे सत्र में राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) एवं अग्नि सुरक्षा विषय पर शशिकांत देशमुख द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में भवनों का वर्गीकरण, निकासी मार्ग, अग्निशमन सीढ़ी, अग्नि लिफ्ट और निकास द्वारों की क्षमता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन व्याख्या की गई।
28 एवं 29 मई, 2025 को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगामी सत्रों में अग्नि सुरक्षा के विविध पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान एवं अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध करते हुए उन्हें आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाना है।
28 मई को आयोजित चतुर्थ सत्र में विद्युत अग्नि दुर्घटनाएं विषय पर चर्चा की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षुओं को विद्युत आग के कारणों, सुरक्षा उपायों, ट्रांसफॉर्मर की संरचना तथा गैस हीटर एवं ट्यूब लाइट जैसी घटनाओं पर आधारित इलेक्ट्रिक केस स्टडी के माध्यम से व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी दिन पंचम सत्र में भवन संरचना एवं अग्नि में व्यवहार विषय के अंतर्गत कंक्रीट व स्टील की अग्नि प्रतिक्रिया, फायर लोड निर्धारण एवं भवन डिज़ाइन से जुड़े मानकों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
29 मई को आयोजित षष्ठ एवं अंतिम सत्र में अग्नि व्यवहार एवं जंगल की आग विषय पर प्रशिक्षुओं को अग्नि के विभिन्न चरणों, स्मोक कंट्रोल तकनीकों, फायर डोर परीक्षण, जंगलों में आग लगने के कारणों तथा उससे संबंधित जन-जागरूकता के उपायों से अवगत कराया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों को व्यावहारिक ज्ञान, उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं केस स्टडी आधारित विश्लेषण के माध्यम से फायर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दक्ष बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह पहल बिहार राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तहत फायर सेवा की भूमिका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री

rktvnews

सचिव विवेक भारद्वाज ने ‘स्वस्थ कल की ओर स्वस्थ गांव’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश में स्वस्थ ग्राम पहल के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

जन आधार कार्डधारकों को किया जाएगा जन सम्मान किट का वितरण!सीएस कि अध्यक्षता में हुई वीसी।

rktvnews

पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर।

rktvnews

मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों की पुणे की विरासत हाट में धूम।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment