RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि में नवाचार को अपनाने से खुलेंगे समृद्धि के द्वार : डा. विकाश सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून।भोजपुर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रत्येक दिन कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर द्वारा गठित दो वैज्ञानिक दलों के द्वारा प्रत्येक दिन तीन अलग अलग ग्रामों में जाकर कृषि के नई तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इसी कड़ी में 7 जून 2025 को दल 1 के द्वारा पिरो प्रखण्ड के महुआरी, पिटरो और अगिआंव गांव के किसानों को खरीफ फसलों के लिए नवीन तकनीकों, सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा पशुपालन क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में बताया गया। डॉ. विकाश सिंह (उद्यान विज्ञानी) ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोज नई नई तकनीकें विकसित हो रही हैं, आज किसानों को खेती में विविधीकरण अपनाने की जरूरत है। कोरोना महामारी के आने के बाद लोग खानपान के लिए काफी जागरूक हुए हैं जिससे अब बाजारों में मिलेट्स की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है अतः किसानों को इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए उनको समूह बनाकर मिलेट्स की खेती करने की आवश्यकता है जिससे इनके विपणन में आसानी हो तथा किसानों को ज्यादा मुनाफा हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि अब किसानों को बदलते मौसम के अनुरूप खेती की पद्धति अपनाने की जरुरत है, जिन क्षेत्रों में सिंचाई जल की उपलब्धता अच्छी नहीं है वहां पर बागवानी फसलें लगाना श्रेयस्कर है। एप्पल बेर, नींबू, अमरूद तथा आंवला की बागवानी हमारे जिले का वातावरण अतिउत्तम है अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ साथ बागवानी को भी अपनाने की आवश्यकता है जिससे हमारी मौसम पर निर्भरता भी कम होगी। डॉ. सच्चिदानंद सिंह (कृषि प्रसार विज्ञानी) द्वारा कृषि के विभिन्न आयामों के तहत विकसित तकनीकों विशेषकर जैविक खेती की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि बाजार में जैविक फलों व सब्जियों की भारी मांग है जो कि हमारे किसानों के लिए एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर कृषक उत्पाद समूह बनाकर किसान जैविक खेती अपनाकर खेती करें तो यह उनके लिए सर्वोत्तम होगा तथा किसानों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने धान के विभिन्न प्रभेदों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।इस अवसर पर शशि भूषण कुमार शशि (कीट विज्ञानी ) ने खरीफ मौसम में विशेषकर धान के फसल में लगने वाले विभिन्न बीमारियों तथा कीड़ों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया तथा कैसे कम लागत में उनका नियंत्रण किया जाए इस विषय पर गंभीर चर्चा की। इस कार्यक्रम में अबतक करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी दी जा चुकी है।

Related posts

राजस्थान:ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

चितौड़गढ़:उप मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने भैंसरोड़गढ़ (रावतभाटा) में दिव्यांगजनों हेतु आयोजित शिविर का किया अवलोकन एवं कार्यालयों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment