RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा जिला के 39 वें उपायुक्त के रूप में कीर्तिश्री ने पदभार ग्रहण किया।

शिक्षा एवं आजीविका सृजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुछ नया करने का उद्देश्य :उपायुक्त

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 मई।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिले के 39 वें उपायुक्त के रूप में नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री ने स्वतः पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने सरकार की प्राथमिकता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों जनता के लिए है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र लाभुकों को लाभान्वित करना और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका सृजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुछ नया करने का उद्देश्य है।
इससे पहले नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री के चतरा जिला आगमन पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Related posts

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

rktvnews

भोजपुर: LPG सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को 20 ब्रॉड गेज इंजन सौंपे।

rktvnews

बक्सर:दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान NCC कैडेटों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कराया गया अवगत।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार गरीबी को परास्त करने के लिए सबका साथ के माध्यम से निर्धनों को सशक्त बना रही है।

rktvnews

भोजपुर:ककीला पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए गिरधारी सिंह, समर्थकों में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment