RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे भाजपा भोजपुर ने पुतला दहन किया।

आरा/भोजपुर 08 दिसंबर। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय त्रिभुआनी मोड़ स्टेशन रोड पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री सह कांग्रेसी नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए विशेषकर लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे स्थानीय त्रिभुआनी मोड़ स्टेशन रोड पर रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम के तहत सरकारी बस स्टैंड से भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम रेवंत रेड्डी मुर्दाबाद, काँग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, बिहार का अपमान नही सहेंगे,राहुल गाँधी मुर्दाबाद, नीतीश-तेजस्वी जवाब दो आदि नारो के साथ त्रिभुआनी मोड़ पर पहुंचा और तेलंगाना के नवनियुक्त कांग्रेसी मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
उक्त अवसर पर विरोध करते हुए जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री की दिमागी हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा की पता नही कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री कैसे बना दिया।मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के लोगो को गाली दी गई और उनका डीएनए खराब होने का बात कहा गया।यही नही बिहार के लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और उप मुखिया तेजस्वी यादव द्वारा चुप्पी बांधे रखना बिहार की जनता की भावनाओं के साथ अन्याय है। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, काँग्रेसी नेताओ,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की घोर निंदा के साथ भत्सर्ना करती है। उन्होंने कहा की तेलंगाना की जनता वहाँ के मुख्यमंत्री को सबक सिखाने का काम करेगी और इंडिया गठबंधन मे कांग्रेस के पिछल्लगू बने राजद और जदयू को बिहार की जनता जवाब देगी। उन्होने कहा कि बिहार के सिरमौर बने नीतीश और तेजस्वी को बिहार की जनता की चिन्ता नही है। ये वही नीतीश कुमार है जिन्होने बिहार की धरती पर तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर का स्वागत किया था और अपनी कुर्सी बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का पटना मे बैठक करवाए थे। नीतीश कुमार बिहार मे घुम-घुम कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के झुठे बयान को डीएनए से जोड़कर प्रचार कर रहे थे और आज जब बिहारियों और कुर्मी, कुशवाहा समुदाय के लोगो पर डीएनए का सवाल किया गया तो मुँह बंद किया है। भारतीय जनता पार्टी बिहार की जनता के साथ बिहार और बिहारियों की अस्मिता पर आँच नही आने देगी और बिहार को बदनाम और गाली देनेवाले को मुहतोड़ जवाब देगी।
पुतला दहन कार्यक्रम मे हरेंद्र पांडेय, मीरा यादव,कौशल यादव,लव पांडेय,रामदिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,शंभुनाथ प्रसाद, विभु जैन,ममता सिंह,राहुल सिंह,निशांत सिंह सेंगर,रवि कुमार, अशोक सिंह,जीतु चौरसिया,अभिमन्यु सिंह,दिनेश सिंह,आरती सिंह,अनुपमा कुमारी, निशु,गुड्डू पासवान, मंदीप तिवारी, मनीष गुप्ता सहित कार्यकर्ता और अन्य शामिल थे।

Related posts

चार वर्षीय प्रथम सेमेस्टर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन और टेलीग्राम जैसी सुविधा उपलब्ध:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

एनडीए प्रत्याशी ने बड़हरा विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

शिक्षक, कर्मचारियों के अनुपस्थिति पर सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को कार्रवाई का आदेश निर्गत।

rktvnews

Leave a Comment