
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 18 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा बक्सर नगर क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र अन्तर्गत मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी, चरित्रवन बक्सर एवं मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस के गोदाम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं सहायक जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, बक्सर उपस्थित थे।
मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी के दानी कुटिया अवस्थित गोदाम का निरीक्षण
घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेण्डर के उपलब्धता के अद्यतन स्थिति की पृच्छा करने पर बताया गया कि विगत दो दिनों से सिलेण्डर वाहन नही आया है जिसके कारण वितरण बाधित है। वर्तमान में कुल 2446 सिलेण्डर आपूर्ति हेतु उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग किया गया है। दिनांक 11.03.2026 तक के बुकिंग का विगत दिनों सिलेण्डर आपूर्ति किया जा चुका है। भारत गैस एजेंसी द्वारा सिलेण्डर वाहन प्राप्त होने पर दिनांक 12.03.2026 तक बुकिंग किये गये सिलेण्डरों का वितरण किया जायेगा। बुकिंग के लगभग एक सप्ताह बाद उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने से उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश उत्पन्न होने से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहेगी। मेसर्स कुँवर ज्योति गैस एजेंसी के प्रबंधकीय कर्मियों को निदेशित किया गया कि उपभोक्ता द्वारा बुकिंग के तिथि के उपरांत अधिकतम तीन दिनों के अंदर होम डिलेवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर की आपूर्त्ति सुनिश्चित करायेंगे तथा किसी भी परिस्थिति गैस गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्त्ति नही करेंगे। साथ ही बुकिंग के किस तिथि का गैस आपूर्त्ति की जा रही है एवं स्टॉक में कितने गैस सिलेण्डर अवशेष है इसकी सूचना भी सूचना पट्ट पर अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस ऐजेंसी के लालगंज अवस्थित गोदाम का निरीक्षण
घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेण्डर के उपलब्धता के अद्यतन स्थिति की पृच्छा करने पर बताया गया कि वर्तमान में कुल 2600 सिलेण्डर आपूर्ति हेतु उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग किया गया है। दिनांक 13.03.2026 तक के बुकिंग का विगत दिनों सिलेण्डर आपूर्ति किया जा रहा है। इण्डियन ऑयल द्वारा सिलेण्डर वाहन प्राप्त होने पर दिनांक 14.03.2026 तक बुकिंग किये गये सिलेण्डरों का वितरण किया जायेगा। बुकिंग के लगभग चार दिनों के बाद उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने जायेगा। निर्देश दिया गया कि उपभोक्ता द्वारा बुकिंग के तिथि के उपरांत अधिकतम तीन दिनों के अंदर होम डिलेवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर की आपूर्त्ति सुनिश्चित करायेंगे तथा किसी भी परिस्थिति गैस गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस आपूर्त्ति नही करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में सूचना पट्ट संधारित नही पाया गया, जबकि पूर्व में गैस एजेंसियों के साथ किये गये बैठक में सूचना पट्ट अद्यतन रखने हेतु निदेशित किया गया था। इसके बावजूद भी सूचना पट्ट संधारित नही किया गया जो अत्यंत खेदजनक है। इस संबंध में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि मेसर्स सोनामति इण्डेन गैस ऐजेंसी के प्रोपराईटर से कारण पृच्छा करना सुनिश्चित करेंगे। प्रोपराईटर को पुनः निदेशित किया गया कि बुकिंग के किस तिथि का गैस आपूर्त्ति की जा रही है एवं स्टॉक में कितने गैस सिलेण्डर अवशेष है इसकी सूचना सूचना पट्ट पर अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी सहायक जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर/डुमरांव तथा जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिया गया कि नियमित रूप से बक्सर जिला में अवस्थित गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हेतु अनुशंसित करना सुनिश्चित करेंगे।
