RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

संघ और भाजपाई ताकतों द्वारा बिहार को सांप्रदायिक हिंसा,उन्माद, की आग में झोंकने की कार्यवाई के खिलाफ एक जुट होने की जरूरत:इंसाफ मंच

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद ,यौन उत्पीड़क बृजभूषण शरण सिंह की हो गिरफ्तारी : कयामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/अनिल सिंह,06 मई। आज इंसाफ मंच भोजपुर जिला ईकाई की बैठक आरा के मछुआटोली मे आयोजित की गयी।इस बैठक की अध्यक्षता इंसाफ मंच के भोजपुर जिला उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन कुरैशी ने की।इस बैठक मे इंसाफ मंच के बिहार राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।बैठक मे फुलवारी शरीफ मे होने वाले तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारी पर विशेष चर्चा की गयी तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ इंसाफ की मांग पर चल रहे धरना पर भी गम्भीर बातें हुई। इंसाफ मंच की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के बिहार राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि 3 मई 2023 की रात मे दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर धरना दे रही ओलंपियन महिला पहलवानो के साथ गाली-गलौज, बदतमीजी, धक्कामुक्की और धरना के समर्थन मे बैठे पुरुष पहलवानों का सर फोड़ना तथा दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पुलिस द्वारा घसीटकर थाने ले जाने की दमनकारी कार्रवाई की इंसाफ मंच तीखे शब्दों में निन्दा करता है।
राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि हम यौन उत्पीड़न के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा चलाये जा रहे इंसाफ की लड़ाई का पुरजोर समर्थन करते है तथा हम मांग करते हैं कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद यौन उत्पीड़क बृजभूषण शरण सिंह को शीध्र गिरफ्तार किया जाय।
भोजपुर जिला ईकाई की बैठक को संबोधित करते हुए क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार द्वारा सुनियोजित तरिके से बिहार को साम्प्रदायिक हिंसा, उन्माद -उत्पात की आग मे झोंकने कि कार्यवाई के खिलाफ बिहार के सभी इंसाफ पसंद लोगों को आगे आना चाहिए।
इंसाफ मंच ने संगठन को मजबुत करने के लिए भोजपुर जिला के सभी प्रखंड़ों मे इंसाफ मंच की ईकाई गठीत करने का फैसला लिया है।
इस बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे मो.जमाल असरफ,कैमुद्दीन अंसारी, मो.सफी आलम,चंदन भारती,अंसारी कादीर अली,रबनवाज खां,इमरान अली,मो.रजा खां,मो. रिंकू उर्फ मोनिस आलम,नसीम अंसारी, रसीद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे

 

Related posts

बहत्तर हूरें’ के ट्रेलर के मुद्दे पर सीबीएफसी का वक्‍तव्‍य।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने प्रत्यक्ष शल्य-चिकित्सकीय प्रदर्शनों के साथ ‘सौश्रुतम् 2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 सितंबर 26

rktvnews

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

rktvnews

बक्सर ज़िला एथलेटिक्स संघ का चुनाव सम्पन्न!ज़िला एथलेटिक्स संघ के नए ज़िलाध्यक्ष शाहबाज अख्तर और मो.हलीम बने सचिव।

rktvnews

Leave a Comment