RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के नगर पंचायत शाहपुर के बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 4 फरवरी 2023 और 22 मई 2023 की बैठक के प्रस्ताव की संपुष्टि की गई। बैठक मे नगर कर्मियों की सेवा अवधि के विस्तार के साथ – साथ वेतन वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मे एनएच 84 के बगल में स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सरकारी जमीन को स्थानांतरित कर एनओसी मिलने के उपरांत सब्जी दुकान का प्रस्ताव लिया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतू सामग्रियों के क्रय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, देवंती देवी, कामेश्वर राज, हीरालाल पांडे, संजय कुमार चतुर्वेदी, सहोदरी देवी, आशा देवी, बबीता देवी, नीलू देवी, आरती देवी के अलावा प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 दिसंबर 24

rktvnews

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

बागपत:“डर नहीं, समझ जरूरी”—शिविर ने हटाए नेत्रदान से जुड़े भ्रम।

rktvnews

बुनियादी मानवीय गरिमा का सम्मान करने की आवश्यकता, यदि हम ऐसा करते हैं, तो दुनिया में असमानताएं खत्म हो जायेंगी: संदीप कुमार, निर्देशक, ‘आरारिरारो’

rktvnews

Leave a Comment