RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सब जुनियर,जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय पेयर गो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई। शुक्रवार को स्थानीय मैना सुंदर भवन धर्मशाला में आयोजित हो रही द्वितीय सब जुनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता तथा तृतीय सीनियर राष्ट्रीय पेयर गो प्रतियोगिता 2025- 26 का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सूर्यभान सिंह एवं हरी नगर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड,पटना के एमडी श्री विपिन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात द्वय अतिथियों ने बारी बारी से देश के अलग-अलग राज्यों से पधारे खिलाड़ियों के साथ गो खेल खेल कर आज के सत्र की विधिवत रूप शुरुआत की।उसके बाद आज का उद्घाटन मैच बिहार और झारखंड के बालिका दल के बीच खेला गया जिसमें बिहार की बालिकाओं ने झारखंड को अपने खेल की तकनीकी कौशल के बदौलत रोमांचक मुकाबले में पराजित कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व मंच की अध्यक्षता कर रही गो एसोसिएशन की अध्यक्षा और RVS पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।इस मौके पर डा विजयेश, कुमार वैभव, श्रीमती अमृता सिसोदिया, शिवानी रॉय,,चन्दन पाण्डेय, प्रीयता प्रसाद। आयुष कुमार देवाशीष मोहंती , ताशु कुमार, शुभम कुमार अफरोज अहमद मिस्टर सर्वे भोलू कुमार सुख सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। आपको बताते चलें कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से सोलह राज्यों की बालक बालिका टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related posts

तीव्र जनसंख्‍या वृद्धि और जनांकिकी परिवर्तन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्‍य के सामने एक बड़ी चुनौती।

rktvnews

13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:आस्था और श्रद्धा का महापर्व है छठ: डॉ जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्यस्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ 24 घंटे संचालित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को हिमाचल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment