RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)03 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली बैठक में दिये गए निदेशों के अनुपालन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पंचायतीराज विभाग के तहत सभी पंचायत सरकार भवन के लिये भूमि की उपलब्धता एवं ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पारदर्शिता के साथ सर्वेक्षण के कार्य पूरा करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।एलएसबीए के तहत यूजर चार्ज के संग्रहण पर विशेष बल देने को कहा गया।
सहकारिता विभाग के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने को कहा गया। भंडारण क्षमता बढ़ाने हेतु नये गोदामों के निर्माण के लिये जमीन की उपलब्धता के लिये कार्रवाई करने को कहा गया।
आपूर्त्ति विभाग के अंतर्गत पीडीएस दुकानों की नियमित जाँच, लाभुकों के ई-केवाईसी, योग्य लोगों को राशन कार्ड निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग के अंर्तगत किसानों का निबंन्धन, पीएम किसान सम्मान निधि के नए आवेदन आदि को लेकर महत्वपूर्ण निदेश दिया गया। जल संसाधन/लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना , नहरों के रख रखाव, सिंचाई की नई संरचनाओं के निर्माण आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत पशु चिकित्सालय के लिए जमीन की उपलब्धता, मत्स्य बाजार के निर्माण, पशुओं के लिए स्थायी बाढ़ आश्रय स्थल के लिये जमीन की उपलब्धता आदि को लेकर आवश्यक निदेश दिया गया।
न्यायालय से संबंधित मामलों में सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, नगर आयुक्त, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

इन्साकॉग की नियमित निगरानी के हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के एक सब-वेरिएंट जेएन.1 का एक मामला पाया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी)-विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

क्लीन टॉयलेट्स चैलेंज:स्वच्छ एवं सुचारू सार्वजनिक शौचालयों के लिए कैंपेन शुरू करने को MoHUA तैयार।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment