
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़हनी के प्रेक्षागृह में आयोजित कला शिविर सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित है। तीन दिनों से कला शिविर के माध्यम से वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, राज कुमार रामदहीन मिश्र +2 विद्यालय गड़हनी, आरती जी जनता उच्च विद्यालय बलिगांव के संयुक्त प्रयास से यह कला प्रदर्शनी सफल हो पाया है।
कला शिविर सह चित्र प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री अर्चना कुमारी के साथ विनोद सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, मोहन राम, देवेन्द्र यादव, हरेन्द्र सिंह,अरूण सिंह आदि ने किया । इस आयोजन में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अहसन ने कहा कि यह एक कलात्मक अभियान की तरह कस्तूरबा विद्यालय में संचालित हो रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक आनंद पाण्डेय,व वरिष्ठ शिक्षक प्रधानाध्यापक मंगलम जी ने अपने संबोधन में कहा कला गतिविधि शिविर भोजपुर के धरती से संचालित हो रहा है निश्चित ही आने वाला समय बेहतर है। छात्राओं में रचनात्मक विकास हो रहा है बाल कला के उत्कृष्टता को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन गड़हनी के लिए बिल्कुल नया है।
यथार्थ सचिव भास्कर मिश्रा ने अपने संबोधन में बोला कि कला में स्थानीयता के साथ, कलात्मक अभिरुचि छात्राओं के लिए जीवन गढ़ने का मौका जैसा है। गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति की गई।वरिष्ठ संगीत शिक्षक नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार के निर्देशन में छात्राओं ने गीत गाए बहुत सुन्दर प्रस्तुति छात्राओं के द्वारा किया गया।
करीब 55 छात्राओं ने इस कला शिविर में हिस्सा लिया जिसमें मुख्य ज्योति कुमारी, पुजा कुमारी, प्रियंका कुमारी,निशा कुमारी, खुशी कुमारी के कला श्रृजन ने लोगों के मन मस्तिष्क को सोचने पर मजबुर कर दिया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन प्रभाकर और जिला प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिथिलेश जी ने वाट्सएप से शुभकामनाएं बधाईयां दी है। कला शिविर का हिस्सा रही श्रीमती आरती, राजकुमार, ने भी अपने अनुभव साझा किए।
प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि जी ने चित्रों का अवलोकन करते हुए कहा कि कला संस्कृति से समाज में ढेरों सृजनात्मक बदलाव लाया जा सकता है। पुरे आयोजन का संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया।इस प्रकार की गतिविधियां हर विद्यालय में होना चाहिए।इस कला प्रदर्शनी में तकरीबन 250 कलाकृतियां प्रदर्शित किया गया था।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रभारी अनिता देवी ने दिया। उपस्थित लोगों में लिला कुमारी, अरूण सिंह,हरेन्दर सिंह देवेन्द्र यादव,लमावती देवी आदि उपस्थित थे।
