RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

राष्ट्रीय लोक अदालतों में आपसी रजामंदी एवं समझौतों से एक दिन में ही वादों का हो जाता है निष्पादन :मिथलेश कुमार

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,29 अप्रैल।आज 29 अप्रैल 23 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,श्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड आरा सदर भोजपुर में आगामी आहूत होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत को लेकर भोजपुर जिले के पूरे ग्राम कचहरी के सरपंच के साथ इस संबंध में बैठक किया गया। जिसमें बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है इसलिए जितने भी ग्राम कचहरी में छोटे बड़े सुलहनीय वाद हैं उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए तथा इसका प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तर पर तत्परता से करने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत मैं आपसी रजामंदी एवं समझौते से एक ही दिन में केस का निष्पादन हो जाता है जिसका कोई अपील भी नहीं होता है। इस बैठक में आरा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं आरा प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंच उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

बक्सर: कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एनसीसी ए सर्टिफिकेट हेतु लिखित एवं शारीरिक परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

लगता है कि चले गए

rktvnews

भोजपुर:बाल विकास परियोजना उदवन्तनगर के महिला पर्यवेक्षिका , सेविका ,सहायिका द्वारा किया जा रहा डोर – टू – डोर मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

भारत का फोकस अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले अवसंरचना पर है: पीयूष गोयल

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment