RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजद भोजपुर का बड़हरा विधानसभा में सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर जिला इकाई द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में “सामाजिक न्याय परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक और संगठित रूप में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया और पार्टी की विचारधारा के प्रति निष्ठा बनाए रखने पर बल दिया।
मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने सामाजिक न्याय की अवधारणा, पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता के विचार को लेकर पहुँचें।मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने चुनावी प्रबंधन, रणनीति निर्माण और बूथ स्तर की तैयारी पर विशेष जानकारी दी।युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार महतो ने चुनावी अभियान की रणनीति, प्रमुख बिंदुओं एवं प्रचार की दिशा पर चर्चा करते हुए बताया कि युवाओं की भागीदारी किस तरह निर्णायक हो सकती है।कार्यक्रम में आये प्रदेश के नेताओं का बड़हरा विधानसभा के राजद नेता अशोक सिंह उर्फ रामबाबू सिंह ने चांदी का मुकुट, अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सरोज यादव, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, जिप अध्यक्ष आशा पासवान, उपाध्यक्ष मंटू शर्मा, हाकिम प्रसाद, शैलेंद्र राम, विनोद चंद्रवंशी, मुन्ना अंसारी, मनु राठौर, सेराज अहमद, सीपी चक्रवर्ती, अनूप मौर्य, प्रभु राय, सोनू राय, भीम यादव, हरिफन यादव, सोनाली सिंह, नन्द किशोर सिंह, नूर सबा, सियामति देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजद की नीति, विचारधारा एवं कार्ययोजना को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related posts

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

क्रिसमस !

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना निरन्तर रहेगी।

rktvnews

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

rktvnews

Leave a Comment