RK TV News
खबरें
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस से ग्वालियर जिले में भी शुरू हुआ “जल गंगा संवर्धन” अभियान।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)06 जून।पानी सहेजने के लिए जिले के गाँव-गाँव व कस्बे-कस्बे में भी विश्व पर्यावरण दिवस से “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार व पुनर्जीवन का काम शुरू हुआ। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की तैयारियाँ भी साथ-साथ शुरू हुईं। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गोल पहाड़िया क्षेत्र में स्थित मेहराब साहब की तलैया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सागरताल की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार कार्य में भाग लिया। जन सहयोग और शासन की योजनाओं की भागीदारी से यह कार्य मूर्तरूप दिए जा रहे हैं। यह अभियान गंगा दशमी 16 जून तक चलेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जिले के ग्राम बड़ेराभारस व पवा सहित जिले की हर ग्राम पंचायत में “जल गंगा संवर्धन” अभियान के तहत पुराने तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं के गहरीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ। वर्षा जल सहेजने के लिये तैयार की जा रही इन संरचनाओं के जीर्णोद्धार कार्य में ग्रामीण जन भी बढ़चढ़कर हाथ बटाने के लिये आगे आ रहे हैं। ग्वालियर शहर के अंतर्गत पृथ्वीताल खुरैरी तथा शारदा विहार की बावड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का काम विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) पाँच वर्ष से अधिक पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ अपूर्ण संरचनाओं को इस अभियान के दौरान पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है जो काम मनरेगा के तहत हाथ में नहीं लिए जा सकते हैं, उन कार्यों को अन्य मदों मसलन 15वाँ वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पंचायत निधि एवं सांसद व विधायक निधि इत्यादि के तहत कराए जाएँ।

यह काम होंगे

“जल गंगा संवर्धन” विशेष अभियान में जल संरचनाओं मसलन तालाब, कुँआ, बावड़ी व पोखर इत्यादि के संरक्षण व उन्नयन के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से कराए जायेंगे। जल संरचनाओं को गंदा कर रहे पानी के नाले व नालियों को डायवर्ट कर उनका पानी शुद्ध करने के बाद जल संरचनाओं में छोड़ने के प्रयास होंगे। अभियान के तहत इस प्रकार से जल संरचनाओं को तैयार किया जायेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। इसके लिए संरचनाओं को पर्यटन, मत्स्य पालन, सिंघाडा उत्पादन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के अनुरूप बनाने के प्रयास होंगे। चिन्हित जल संरचनाओं की मोबाइल एप से जियो टैगिंग भी कराई जायेगी। जल संरचनाओं से निकाली गई उपजाऊ मिट्टी किसानों को उपलब्ध कराई जायेगी। जल संरचनाओं के किनारे पर यथा संभव बफर जोन तैयार किए जायेंगे। इस जोन को अतिक्रमण से बचाने की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी। साथ ही जल संरचनाओं के आस-पास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया जायेगा।
विशेष अभियान में प्रमुख नदियों से जुडे प्राचीन मंदिरों, पुरातात्विक सम्पदाओं का जीर्णोद्धार, रखरखाव एवं जलीय जीव, वनस्पतियों आदि का अध्ययन एवं संरक्षण किया जाएगा। नदियों एवं जल स्त्रोतों के निकट धार्मिक स्थानों, तीर्थ स्थलों, मेले एवं पुरातात्विक सम्पदाओं पर वृहद साफ-सफाई, सजावट तथा लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों/भजनों से लोक रुचि के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

अभियान के क्रियान्वयन के लिये जिला स्तरीय समिति गठित

“जल गंगा संवर्धन” अभियान को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान ने 10 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की है। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समन्वयक की भूमिका निभायेंगे। समिति में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जल संसाधन, उप संचालक कृषि जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम व एसआरएलएम, जिला प्रबंधक एसबीएम, परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं जिला परियोजना अधिकारी डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सह समिति जीर्णोद्धार के लिये जल संरचनाओं का चयन करेगी। साथ ही गुणवत्ता के साथ जीर्णोद्धार का काम करायेगी।

Related posts

देहरादून:गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का किया जायेगा प्रदर्शन।

rktvnews

गढवा:अंतरराष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

नवादा:सरकारी राशि पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा।

rktvnews

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का है विषय: रघुपति यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment